ADVERTISEMENT

सत्तू से शरीर को एनर्जी मिलने के अलावा शरीर में नमी भी बरकरार रहती है। गरमी में पाचन क्रिया सही रहती है। शरीर में ग्लूकोज के स्तर में भी संतुलन बनता है। कोलेस्ट्रॉल सही रहता है। इसे रोज पीने से इम्यूनिटी अच्छी रहती है। भूख पर कंट्रोल रहता है और आप ओवर ईटिंग से बचे रहते हैं। यह शरीर में पोषण की कमी को भी पूरा करता है। अगर आप सत्तू के परांठे या पूरी बना कर बोर हो गयी हैं, तो इनसे कुछ नए व्यंजन भी ट्राई करें।

sattu-smothie

सत्तू बनाना स्मूदी

ADVERTISEMENT

सामग्रीः 3 बड़े चम्मच जौ या चने का सत्तू, 1पका केला, 1बड़ा चम्मच गुड़ पाउडर, 2 अखरोट पानी में भिगोए हुए, या 2-3 भीगे बादाम छिलका उतार कर, चुटकीभर दालचीनी पाउडर, 1/2 नीबू का रस, 1 कप पानी व 1/4 कप बटर मिल्क, रेडीमेड बटर मिल्क की जगह दही और पानी को मिक्स करके बटर मिल्क तैयार कर सकते हैं।

sattu-barfi

विधिः मिक्सी में गुड़ पाउडर, भीगे अखरोट, केला, बटर मिल्क, पानी और सत्तू को डाल कर चलाएं, फिर सर्विंग गिलास में निकाल लें। आइस क्यूब्स डाल कर या ठंडा करके सर्व करें। आप अखरोट की जगह पानी में भीगे बादाम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। गुड़ की जगह ब्राउन शुगर का भी प्रयोग कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

सत्तू की बरफी

Sattu Summer Drink - prepared by dry roasting grains or grams, mainly barley, suger, salt & water
Sattu Summer Drink - prepared by dry roasting grains or grams, mainly barley, suger, salt & water

सामग्रीः 100 ग्राम चने, 50 ग्राम घी, 60 ग्राम पिसी हुई चीनी, 2-3 इलायची का पाउडर, 5-6 बादाम और काजू।

ADVERTISEMENT

विधिः एक पैन में चने लें और इन्हें 10 मिनट तक धीमी आंच पर रोस्ट करें। हल्का भूरा होने तक ही इन्हें रोस्ट करना है। आंच से उतार कर ठंडा कर लें। चने को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें (आप चाहें, तो रेडीमेड सत्तू भी ले सकते हैं।) अब इस पाउडर में पिसी हुई चीनी और घी मिलाएं। ध्यान रखें कि घी और चीनी इकट्ठा ना मिलाएं और इन्हें एक-एक करके थोड़ी मात्रा में मिक्स करती जाएं। अब इस मिश्रण को एक चिकनाई लगी थाली में फैलाएं और इसके ऊपर कटे हुए बादाम, काजू और पिसी हुई इलायची डालें। अब इसे 4-5 मिनट के लिए प्लेट में डाल कर फ्रिज में सेट करें। चाकू की मदद से काट कर परोसें।

सत्तू की कांजी का रेडीमेड पाउडर

सामग्रीः 500 ग्राम भुने चने, 200 ग्राम पिसी चीनी, 300 ग्राम देसी घी, 5-6 इलायची, 5-6 बादाम, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च और स्वादानुसार नमक।

विधिः भुने चने को बादाम के साथ मिक्सी में पीस लें। चीनी को भी पीस लें। चीनी और चने को छान कर मिला लें। कड़ाही में घी गरम करें। इसमें तैयार सत्तू और चीनी का मिश्रण डाल कर थोड़ी देर पकाएं। आंच से उतार लें। इलायची भी पीस कर मिला दें। जब भी कांजी पीने का मन हो, तो मिक्सी में 2 बड़े चम्मच होममेड सत्तू व भुना जीरा पाउडर डालें। एक गिलास बटर मिल्क/ पानी डालें। नीबू का रस मिला कर चलाएं। आइस क्यूब्स डाल कर परोसें।

 

ADVERTISEMENT