ADVERTISEMENT

राजभोग

Rasmalai or Malai Sandwich, Roshmolai, Rasamalei is very popular Indian dessert. A sweet malai stuffing inside Rasgulla. It's a sweet delicacy made with Indian cottage cheese or chenna. Copy space.
Rasmalai or Malai Sandwich, Roshmolai, Rasamalei is very popular Indian dessert. A sweet malai stuffing inside Rasgulla. It's a sweet delicacy made with Indian cottage cheese or chenna. Copy space.

सामग्री- 11/2 लीटर दूध, 1 नीबू का रस, 1 बड़ा चम्मच सूजी, 2 बड़े चम्मच दरदरा काजू-बादाम, चुटकी भर केसरी फूड कलर, 2 छोटी इलायची का पाउडर, 8 कप पानी, 11/2 कप चीनी, 2 बड़े चम्मच केसर वॉटर।
विधि- चीनी-पानी मिला कर एक तार की चाशनी बनाएं। दूध उबालें व नीबू का रस डालें। दूध फटने पर पानी निथारें। इसे 20 मिनट तक लटकाएं। छेने को गूंधें। इसमें इलायची, सूजी व फूड कलर मिलाएं। छोटे पेड़े बनाएं। पेड़े के बीच में ड्राई फ्रूट डालें। पेड़ों को चाशनी में डालें व 20 मिनट तक पकाएं। केसर वॉटर मिला कर ठंडा पराेसें।

Indian Sweet or Dessert - Rasgulla, Famous Bengali sweet in clay bowl with napkin on Red Background
Indian Sweet or Dessert - Rasgulla, Famous Bengali sweet in clay bowl with napkin on Red Background
ADVERTISEMENT


मलाई छेनागुल्ले

Kheer Kadam or Raskadam is a popular Bengali sweet/mithai especially prepared during festivals. Rassgulla is coated with roasted paneer,Khoya and coconut. Served in a bowl over moody background.
Kheer Kadam or Raskadam is a popular Bengali sweet/mithai especially prepared during festivals. Rassgulla is coated with roasted paneer,Khoya and coconut. Served in a bowl over moody background.

सामग्री- 11/2 लीटर दूध, 1 नीबू का रस, 1 बड़ा चम्मच सूजी, 2 बड़े चम्मच काजू-बादाम पाउडर, 1/4 कप मलाई, चुटकी भर केसर, 2 बड़े चम्मच टूटी फ्रूटी, 2 बड़े चम्मच भुने काजू का पाउडर, 2 छोटी इलायची का पाउडर, 1/4 कप चम्मच मिल्क पाउडर, 1/4 कप चीनी का बूरा।
विधि- दूध उबालें। नीबू का रस डाल कर फाड़ें और कपड़े से बांध कर 20 मिनट तक लटका कर छेने का पानी निथार लें। छेने में मिल्क पाउडर, चीनी, केसर, काजू-बादाम पाउडर, मलाई, इलायची पाउडर मिला कर खूब गूंधें और इसके पेड़े बनाएं। ऊपर से टूटी फ्रूटी से सजा कर फ्रिज में 4 घंटे के लिए रख दें। ठंडा परोसें।

ADVERTISEMENT



गुड़ के रसगुल्ले


सामग्री- 1 लीटर पानी, 500 ग्राम खजूर गुड़, 200 ग्राम छेना, चुटकी भर इलायची पाउडर और 1 बड़ा चम्मच रोज वॉटर।
विधि- एक बड़े बरतन में पानी उबालें और खजूर डाल कर सिरप तैयार करें। छेने को अच्छी तरह से गूंधें और इसमें इलायची पाउडर डालें। इसके छोटे-छोटे बॉल्स तैयार करें। इन्हें खजूर सिरप में डालें और 15-20 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने दें और रोज वॉटर मिलाएं। इसे ठंडा या वॉर्म दोनों तरह से परोस सकती हैं। रसगुल्ला किस राज्य का है, यह बंगाल और उड़ीसा के बीच विवाद का विषय रहा है। पर जो भी हो, खजूर गुड़ से तैयार रसगुल्ला दोनों ही राज्यों में काफी पॉपुलर है। इसे तैयार करके 2-3 दिन फ्रिज में रखा जा सकता है। खजूर गुड़ आप ऑन लाइन खरीद सकती हैं।

ADVERTISEMENT

खीर कदम

सामग्री- 500 ग्राम खोया, 2 लीटर दूध, चुटकी भर इलायची पाउडर, 2 कप चीनी, 8 कप पानी, 4 बड़े चम्मच अाइसिंग शुगर,
2 बड़े चम्मच नारियल कसा हुआ व 2 बूंद गुलाबी रंग।
विधि- चीनी-पानी मिला कर एक तार की चाशनी बनाएं। दूध उबालें व नीबू का रस डालें। दूध फटने पर पानी निथारें। इसे 20 मिनट तक लटकाएं। तैयार छेने को गूंधें। इसमें इलायची, सूजी व फूड कलर मिलाएं। छोटे पेड़े बनाएं। पेड़ों को चाशनी में डालें व 20 मिनट तक पकाएं। खोया भूनें। इसमें नारियल मिलाएं। अाइसिंग शुगर मिलाएं। गुलाबी रसगुल्लों को चाशनी से हल्का निचोड़ कर अलग रखें। खोया के पेड़े बना कर इन्हें चपटा करें और गुलाबी रसगुल्लों को रख कर लपेटें व फ्रिज में रखें। चिल्ड करके परोसें।

प्लेन रसगुल्ला

मुख्य सामग्री - 11/2 लीटर दूध, 1 नीबू का रस, 1 बड़ा चम्मच सूजी और 2 छोटी इलायची का पाउडर।
चाशनी के लिए- 8 कप पानी, 11/2 कप चीनी,
2 बड़े चम्मच रोज वॉटर।
विधि- चीनी-पानी मिला कर एक तार की चाशनी बनाएं। दूध उबालें व नीबू का रस डालें। दूध फट जाएगा। इसका पानी निथारें। कपड़े में बांध कर इसे 20 मिनट तक लटकाएं। छेने को अच्छी तरह गूंधें। इसमें इलायची पाउडर और सूजी मिलाएं। छोटे पेड़े बनाएं। पेड़ों को चाशनी में डाल कर 20 मिनट तक पकाएं। रोज वॉटर मिला कर ठंडा पराेसें।

ADVERTISEMENT