ADVERTISEMENT

तिल गुड़ के लड्डू

Indian traditional sweet called Till patti or chikki and sesame isolated on white background
Indian traditional sweet called Till patti or chikki and sesame isolated on white background


सामग्री:  1 कप गुड़, 11/2 कप तिल, 1 बड़ा चम्मच देसी घी, 1 छाेटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बादाम दरदरा और 1 बड़ा चम्मच काजू दरदरा।
विधि: सबसे पहले एक पैन में तिल को डाल कर भून कर ठंडा कर लें। गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें घी डाल कर गरम करें। इसमें गुड़ डाल कर पिघलाएं। आंच को धीमा कर दें। गुड़ पिघलने के बाद इसमें तिल, बादाम और काजू डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। आंच से उतार कर इसे हल्का ठंडा करें। हाथों को घी से चिकना कर लें और तिल का मिश्रण हल्का गरम रहे, तभी इसे लड्डू की शेप देना शुरू करें। पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे एअरटाइट डिब्बे में रखें।

ADVERTISEMENT


तिल की चिक्की


सामग्री: 200 ग्राम सफेद तिल, 2 बड़े चम्मच देसी घी, 200 ग्राम गुड़, चुटकी भर खाने का सोडा और सूखी गुलाब की पंखुडि़यां (ऑप्शनल)।
विधि: पैन धीमी आंच पर गरम करें। इसमें तिल को सूखा भून लें। इसे भूनते हुए ध्यान रखें कि तिल फूट कर भूरा ना होने लगे। इससे इसका स्वाद कड़वा हो सकता है। एक अन्य पैन में धीमी आंच पर गुड़ पिघलाएं। इसमें खाने का सोडा मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे तिल मिलाएं। आंच से उतार लें। इसमें चाहें ताे गुलाब की सूखी पंखुडि़यां मिलाएं। चिकनाई लगी थाली पर इसे फैला दें। हल्का ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें। पूरी तरह से ठंडा करके इसे एअरटाइट डिब्बे में रखें। इस चिक्की में आप अगल-अलग वेरिएशन भी कर सकती हैं। जैसे तिल के साथ आप भुनी मूंगफली, भुना पिस्ता या भुना काजू भी मिला सकती हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT