बाथ बम को आपने सोशल मीडिया पर बाथ एस्थेटिक रील्स में देखा होगा। बाथ बम यूं तो वर्ष 1989 में बना लिए गए थे लेकिन आज भी अपने रंगों और आकार के कारण पसंद किए जाते हैं। ये बेदिंग के सबसे स्किन सूदिंग और रिफ्रेशिंग तरीकों में से एक है। बाथ बम कई कलर्स और खुशबू में मिलते हैं। जैसे गुलाब, कैमोमाइल, लैवेंडर। बाथ टब में डाले गए ये बाथ बम कलर, खुशबू, मॉइस्चराइजर और असेंशियल ऑइल से मिला कर बनाए जाते हैं।
क्या हैं बाथ बम?
स्किन केअर प्रोडक्ट्स की दुनिया में सबसे आसानी से मिलने वाले, स्किन को मुलायम और रिफ्रेश रखने वाला प्रोडक्ट है बाथ बम। ये कुछ अरोमैटिक और ताजगी प्रदान करने वाले ऑइल्स से मिला कर बनाए जाते हैं, जिन्हें नहाने से पहले आप अपने बाथ टब में डाल सकते हैं। रिलैक्सिंग बाथ और फ्रेश स्किन के लिए ये परफेक्ट साबित होते हैं। बाथ बम में झाग के लिए बेकिंग सोडा और सिट्रिक एसिड डाला जाता है। बाथ बम को टब में डालते ही रिएक्शन के कारण पानी में झाग बन जाता है और फिर इनके ऑइल, खुशबू और मॉइस्चराइजर से एक ताजगी सी घुल जाती है।
बिना बाथ टब के कैसे करें बाथ बम का इस्तेमाल-
शावर : अपने शावर हेड के ठीक नीचे किसी बैग में या धागे से बाथ बम को बांध दें। शावर से निकलने वाला पानी बाथ बम को गीला कर देगा, जिससे झाग निकलेगा और इसकी खुशबू किसी अरोमैटिक स्पा की तरह लगेगी।
फुट स्पा : बाथ बम को आप घर के छोटे टब या बाल्टी में डाल कर उससे फुट स्पा भी ले सकते हैं। अच्छी खुशबू और ऑइल्स आपके पैरों के लिए स्पा से कम नहीं होंगे।
स्क्रब : बाथ बम को आप स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोकोनट या ऑलिव ऑइल मिला कर उसका बेस तैयार कर लें। अब बाथ बम को तोड़ कर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को ऑइल में अच्छी तरह मिला लें। उस पेस्ट को आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
बॉडी वॉश : बाथ बम को आप किसी कप या टब में डाल कर उसमें पानी मिला लें। इस तरह आप इसका इस्तेमाल किसी अच्छे बॉडी वॉश की ही तरह कर सकते हैं।
मेनीक्योर : किसी बड़े साइज के बोल या टब में पानी भर कर उसमें बाथ बम डालें। इस पानी का इस्तेमाल मेनीक्योर के लिए कर सकते हैं। बम में डले नेचुरल ऑइल स्किन को मुलायम बनाएंगे जबकि बेकिंग सोडा से त्वचा साफ-सुथरी बनेगी।
बाथ बम के फायदे
रिलैक्सिंग : बाथ बम में डले ऑइल्स और खुशबू बॉडी और माइंड दोनों को रिलैक्स करते हैं। स्पा से मिलने वाला ट्रीटमेंट बाथ बम से घर पर भी मिल सकता है।
ड्राई स्किन से राहत : बाथ बम से मिलने वाला मॉइस्चराइजर स्किन को हाइड्रेट करता है। कैमोमाइल जैसे ऑइल्स से ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और किसी भी तरह के इंफ्लामेशन से बचाव होता है।
स्किन डीटॉक्स : बाथ बम में मिले ऑइल्स और सोडा से स्किन को दिन भर की थकान और डेड स्किन से मुक्ति मिलती है और स्किन एक्सफोलिएट होती है।