ADVERTISEMENT

ग्लास स्किन या वेलवेट स्किन दोनों में से अपनी स्किन के लिए चुनें बेस्ट।

ब्यूटी वर्ल्ड फेअर और फ्लॉलेस स्किन जैसे शब्दों को पीछे छोड़ आया है। अब स्किन फिनिश जरूरी है- स्किन का हाइड्रेशन लेवल और नेचुरल ग्लो। ग्लास स्किन और वेलवेट स्किन दोनों ही ट्रेंड कर रहे हैं। ग्लास स्किन जोकि ड्यूई, रिफ्लेक्ट करने वाली स्किन होती है और वेलवेट स्किन सॉफ्ट, स्मूद और रिफाइंड होती है।

ADVERTISEMENT

ग्लास स्किन

ग्लास स्किन कोरियन ब्यूटी ट्रेंड है, जो इंडिया में बहुत पसंद किया गया है। इस तरह का स्किन टेक्सचर स्मूद, हाइड्रेटेड और बहुत शाइनी है, लेकिन हाईलाइटर लगाने और ऑइली स्किन की चमक से बहुत अलग है ग्लास स्किन की चमक। ग्लास स्किन केअर रूटीन फॉलो करने के लिए जेंटल स्किन क्लींजिंग, हाइड्रेशन, मॉइस्चराइजेशन, सनस्क्रीन और स्किन बैरिअर को सपोर्ट करने वाले इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। हायल्यूरॉनिक एसिड और ग्लिसरीन स्किन का मॉइस्चर लेवल बनाए रखते हैं और नियासिनामाइड स्किन के कॉम्प्लेक्शन को बनाए रखता है।

ADVERTISEMENT

वेलवेट स्किन

वेलवेट स्किन यानी स्किन का टेक्सचर नेचुरली रेडिएंट और वेलवेटी फिनिश का होता है। स्किन हेल्दी और सॉफ्ट लगती है। वेलवेट स्किन के लिए ग्लॉसी प्रोडक्ट्स को मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और सॉफ्ट मैट या सैटिन फिनिश मेकअप प्रोडक्ट्स से रिप्लेस करें। प्रोडक्ट का ओवरयूज ना करें।

ADVERTISEMENT

कौन सा लुक है इंडियन स्किन के लिए बेहतर

ग्लास स्किन और वेलवेट स्किन दोनों ही इंडियन स्किन पर खूबसूरत लगते हैं। अगर डीप स्किन टोन है तो भी ये लुक ट्राई कर सकते हैं। हालांकि वेलवेट स्किन यहां के मौसम में मेंटेन करने में आसान होती है। जेनेटिक्स और एनवायरमेंट इंडियन स्किन टाइप को एक-दूसरे से बहुत अलग बनाते हैं- ऑइली, पिगमेंटेड, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन। इसलिए ग्लास स्किन या वेलवेट स्किन में से कोई एक ट्रेंड सभी के लिए नहीं चुना जा सकता। अपने स्किन टाइप को पहचान कर आप अपना ट्रेंड चुन सकती हैं, ड्राई स्किन पर ग्लास स्किन लुक अपनाएं, हाइड्रेटिंग लुक भी अच्छा रहेगा। ऑइली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए वेलवेट स्किन बेहतर है। यह लुक स्किन से एक्स्ट्रा शाइन कंट्रोल करेगा। लाइट जैल मॉइस्चराइजर और लाइट सनस्क्रीन लुक तैयार करने में मदद करेंगे।

नाॅर्मल स्किन टाइप वाले दोनों ही ट्रेंड से एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। ग्लास स्किन ईवनिंग लुक के लिए और वेलवेट स्किन एवरीडे लुक के लिए परफेक्ट है। मैच्योर स्किन के लिए वेलवेट लुक चुनें, क्योंकि ग्लास स्किन लुक में पोर्स एक्सपोज हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT