ADVERTISEMENT

रेटिनॉल ब्यूटी इंडस्ट्री का यूथ फाउंटेन बन गया है। ट्रेंड कर रहे किसी भी स्किन केअर प्रोडक्ट को ट्राई करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। सुपर इंग्रीडिएंट रेटिनॉल का प्रचार सोशल मीडिया पर भी तेजी से हुआ है। मुलंड, मुंबई के फोर्टिस हॉस्पिटल की कंसल्टेंट व कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्मृति नसवा सिंह बता रही हैं इसके कई फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने के सही तरीके।

क्या है रेटिनॉल

ADVERTISEMENT

रेटिनॉल विटामिन ए का ही एक रूप है। यह स्किन सेल्स के बदलने के क्रम को तेजी से बढ़ाता है। यह मछली, चीज, मक्खन और नॉनवेज फूड में पाया जाता है। रेटिनॉल का इस्तेमाल 30 की उम्र से शुरू कर सकती हैं।

क्या हैं फायदे

ADVERTISEMENT

रेटिनॉल का इस्तेमाल एंटी एजिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है। एक्ने से होने वाले दाग और स्ट्रेच मार्क्स को भी रिपेअर करने में मदद करता है।

रेटिनॉल खरीदने से पहले ध्यान रखें

ADVERTISEMENT

पर्सेंटेज : स्किन केअर प्रोडक्ट्स में 0.01% रेटिनॉल होता है जो स्किन के लिए अच्छा होता है, 1% से ज्यादा रेटिनॉल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

प्रोडक्ट टाइप : जेल या सीरम बेस वाले प्रोडक्ट्स क्रीम के मुकाबले बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होते हैं।

स्किन टाइप : ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट लें, इससे स्किन को जरूरी मॉइस्चर मिलेगा।

retinol2

स्किन के लिए कितना सही

किसी भी ट्रेंड को देख कर अपना स्किन केअर रुटीन बदलने या कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या यह प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सही है। रेटिनॉल में विटामिन ए है और एंटी एजिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको एजिंग के संकेत जैसे फाइन लाइंस, रिंकल्स, एज स्पॉट्स, ओपन पोर्स या फ्रेकल्स नजर आएं तो रेटिनॉल इस्तेमाल करना शुरू करें। एक्ने ज्यादा होने पर भी यह मदद करता है।

इस्तेमाल का सही तरीका

रेटिनॉल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें-

- रेटिनॉल को हमेशा रात में ही लगाएं। इससे फोटोसेंसिटिविटी होती है।

- इसके इस्तेमाल के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

- रेटिनॉल स्किन को यंग रखने के लिए उसे पतला करता है जिससे दिन में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यूवी रेज से बचने के लिए अपनी स्किन टाइप के मुताबिक अच्छी कंपनी की सनस्क्रीन लगाएं।

- रेटिनॉल के इस्तेमाल के साथ ग्लाइकोलिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड के इस्तेमाल से बचें। इस तरह का कॉम्बिनेशन डीप रिंकल्स और एजिंग के गहरे असर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। रेटिनॉल के साथ ये दोनों एसिड्स लगाने से स्किन में इरिटेशन, रेडनेस हो सकती है। अगर आप दोनों ही प्रोडक्ट्स को अपने रुटीन में रखना चाहती हैं तो एक दिन छोड़ कर बारी-बारी से ही इनका इस्तेमाल करें, एक साथ ना लगाएं।

- प्रेगनेंसी और लैक्टेशन के समय रेटिनॉल का इस्तेमाल सेफ नहीं है, इससे बचें।

स्किन में किसी भी तरह की इरिटेशन, रैश या स्किन पीलिंग होती नजर आए तो तुरंत रेटिनॉल का इस्तेमाल बंद करें। अपने डॉक्टर से मिलें और स्किन रिकवर होने के बाद ही डॉक्टर की बतायी गयी मात्रा में इसे लगाना शुरू करें।

Understanding Retinol: Benefits and Usage:

Retinol, a form of Vitamin A, is revolutionizing the beauty industry as a potent anti-aging ingredient. This super ingredient, found in various foods and skincare products, accelerates skin cell turnover, effectively addressing signs of aging like fine lines, wrinkles, and enlarged pores. It is also beneficial for repairing acne scars and stretch marks, making it a versatile addition to a skincare routine. Dermatologists recommend starting retinol use around the age of 30, especially when experiencing aging concerns or significant acne. When choosing retinol products, consider the percentage (0.01% to 1% is generally safe, with higher concentrations requiring medical advice), the product type (gels and serums absorb better than creams), and your specific skin type for optimal results. It is crucial to use retinol consistently at night due to photosensitivity and always follow up with a moisturizer and broad-spectrum sunscreen to protect the skin from UV damage. Avoiding concurrent use with ingredients like glycolic and salicylic acid can prevent irritation, and it's essential to discontinue use and consult a doctor if any adverse reactions occur, especially during pregnancy or lactation.

ADVERTISEMENT