ADVERTISEMENT

फ्लॉलेस और स्पॉटलेस स्किन के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट्स, क्रीम और मेकअप प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। हर सर्जरी या चोट के बाद निशान रह जाते हैं और कोई भी निशान सर्जरी के बाद कैसा दिखेगा, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे जेनेटिक्स, स्किन टोन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और किस तरह की सर्जरी हुई है। एलईडी लाइट थेरैपी, फ्रैक्सेल लेजर ट्रीटमेंट्स या स्किन नीडलिंग भी स्कार ट्रीटमेंट्स के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। सिलिकॉन टेप इस्तेमाल करने में आसान जरूर है, लेकिन बिना डॉक्टर को कंसल्ट किए इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। केलॉइड फाॅर्मेशन या हाइपोट्रॉपिक स्कारिंग के लिए इस तरह की टेप इस्तेमाल की जा सकती है। लेकिन किसी भी ताजे घाव या बहुत गहरे निशान पर यह काम नहीं करती।

मुंबई के एस. एल. रहेजा हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डर्मेटॉलॉजिस्ट ऊषा बेलोस्कर बता रही हैं स्कार हीलिंग टेप को इस्तेमाल करने के सही तरीके।

ADVERTISEMENT

क्या है मैजिक टेप

सिलिकॉन टेप स्कार हीलिंग टेप स्किन पर नैचरल केलॉइड फाॅर्मेशन या किसी बर्न, चोट लगने के बाद हाइपोट्रॉपिक निशानों को ट्रीट करने में मदद करती है। सिलिकॉन टेप एंटी इन्फ्लामेट्री होती है। किसी भी सर्जरी के 5 से 10 दिन बाद इस टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह टेप अपने डॉक्टर से कंसल्ट किए बिना ना लगाएं। किसी तरह के घाव या ताजी चोट पर इसे लगाने से बचें। यह टेप थोड़ी महंगी होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल मेडिकली ही किया जाता है।

ADVERTISEMENT

स्कार के लिए मिलने वाले कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स सस्ते होते हैं और असर भी तेजी से करते हैं। अगर कोई ब्राइड इसे स्कार के लिए इस्तेमाल करना चाहे तो शादी से कम से कम 2 से 3 महीने पहले से इस्तेमाल करना शुरू करे। सिलिकॉन टेप के साथ क्रीम और जैल का भी इस्तेमाल करना पड़ता है। यह टेप हल्के निशान या बहुत पुरानी चोट पर लगाने पर असर नहीं करती है। यह स्कार हीलिंग में मदद जरूर करता है, लेकिन यह पिंपल पैच की तरह नहीं होती है। इसलिए इसे एक्ने से होने वाले निशानों पर नहीं लगाया जा सकता है।

कब करें इस्तेमाल

ADVERTISEMENT

- पीठ पर होने वाले केलॉइड निशान।

- सर्जरी के 10 दिन बाद।

- आर्म व चेस्ट के केलॉइड्स व फॉलिसाइटिस पर।

- अगर निशान ऊपरी स्किन पर है और हल्का गहरा है तो टेप से उसे कम किया जा सकता है।

- जलने के जब घाव सूख जाए, तब टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि जलने के कारण भी हाइपोट्रॉपिक स्कार बन जाता है।

Set of different size lifting or kinesio tape rolls on white background
Scar Tape is also known as healing tape

कैसे करें इस्तेमाल

- टेप को ओवरनाइट लगा कर रखें।

- टेप लगे हिस्से को ड्राई और साफ रखें।

- स्वेलिंग या इरिटेशन कम होने के बाद लगाएं।

ADVERTISEMENT