ADVERTISEMENT

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से मिलने वाला ग्लो स्किन के लिए लोन पर लिया गया ग्लो होता है। ज्यादा दिन नहीं चलता, लौट ही जाता है। स्किन को अंदर से हील करके नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से नरिश करके आने वाला ग्लो ज्यादा परमानेंट होता है। कई सारे कठिन स्किन केअर रूटीन, केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स को पीछे छोड़ अब बारी है नेचुरल स्किन केअर करने की। इन इंग्रीडिएंट्स से आपकी स्किन भी खुश रहेगी। ट्रेंड से ज्यादा नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल अब जरूरत बन गया है। वेलनेस इंडस्ट्री इस तरह के क्लीन इंग्रीडिएंट्स को स्किन की समस्याओं से लड़ने के लिए चुन रही है। घी, हल्दी, एलोवेरा, फ्लेक्ससीड, हनी और आंवला जैसी कई प्राकृतिक चीजें जड़ से समस्या को हटाने में मदद करती हैं।

अश्वगंधा : एंटी एजिंग बूस्टर

A wooden scoop filled with organic Ashwagandha (Withania somnifera) powder, placed beside a heap of ashwagandha roots, isolated on a white background.
Ashwagandha for skincare
ADVERTISEMENT

आयुर्वेद का राजा कहलाने वाला अश्वगंधा बॉडी और स्किन दोनों को रिपेअर करता है। इसके सेवन से स्ट्रेस हारमोन कार्टिसोल कम होता है, जिसके बढ़ने से स्किन पर ब्रेकआउट्स और डलनेस पैदा होती है। इसके कई फायदे हैं जैसे कोलेजन बढ़ सकता है, स्किन से स्ट्रेस से जुड़े निशान मिट जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

कैसे करें इस्तेमाल : आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर दूध में मिला कर रोज रात को पिएं।

ADVERTISEMENT

कैसे लगाएं : अश्वगंधा पाउडर को एलोवेरा जैल के साथ मिला कर कर हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं, यह एंटी एजिंग मास्क का काम करेगा।

घी : स्किन का लिक्विड गोल्ड

Ghee in a wooden bowl isolated on white background.
Pure Chee: Liquid gold for skin
ADVERTISEMENT

स्किन के लिए सबसे खास नरिशिंग टॉनिक का काम करता है घी। विटामिन ए और ई से भरा यह लिक्विड गोल्ड स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन बैरिअर भी मजबूत बनाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर खास हाइड्रेटेड ग्लो नजर आता है। स्किन को डीप हाइड्रेशन देने के साथ यह माइक्रो डैमेज रिपेअर करता है और फाइन लाइंस भी कम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल : खाने के साथ एक चम्मच घी रोजाना लें, यह स्किन को रिपेअर करने के साथ डाइजेशन भी सुधारता है।

कैसे लगाएं : घी को हल्का गरम करके सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ड्राई पैच को रिपेअर करने के लिए घी में थोड़ी सी हल्दी मिला कर लगाएं।

आंवला : विटामिन सी का पावरहाउस

Flat lay of Fresh Amla (Indian gooseberry) fruits in wooden bowl on white wood.
consuming amla daily reduces pigmentation

विटामिन सी में रिच आंवला स्किन का कॉम्प्लेक्शन ब्राइट करने के साथ पिगमेंटेशन कम करने और कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। डैमेज स्किन को रिपेअर करने, डार्क स्पॉट्स को हल्का करने और ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल : सुबह आंवला जूस पिएं या एक छोटा चम्मच आंवला पाउडर हनी में मिला कर लें।

कैसे लगाएं : आंवला पाउडर को दही में मिला कर ब्राइटनिंग मास्क तैयार करें।

फ्लेक्ससीड : ओमेगा 3 की डोज

Whole Flaxseed and ground flaxseed on wooden background
Flaxseed : Health diet for the skin

ओमगा 3 में रिच ये सीड्स इन्फ्लामेशन को कम करती हैं, जिससे एक्ने, रेडनेस और प्री-मेच्योर एजिंग होती है। स्किन के मॉइस्चर रोकने की क्षमता को भी बढ़ाती है और स्किन को रखती है सॉफ्ट।

कैसे करें इस्तेमाल : अपने सलाद, स्मूदी या दही में फ्लेक्ससीड को पीस कर उसका पाउडर डाल कर खाएं।

कैसे लगाएं : फ्लेक्ससीड को उबालें। उसका जैल जैसा गाढ़ा लिक्विड तैयार होने पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह चेहरे पर लगाएं।

एलोवेरा : हीलिंग जैल

Stack of Aloe vera sliced with gel dripping isolated on white background.
Aloevera is also known as healing gel for the skin

यह नेचुरल हीलर का काम करता है। इसमें एंजाइम्स और विटामिंस होने के कारण यह स्किन को डीप रिपेअर करता है और बिना ऑइली टेक्सचर दिए हाइड्रेट भी करता है। एक्ने की इन्फ्लामेशन को कंट्रोल करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे लगाएं : एलोवेरा को मॉइस्चराइजर की तरह लगा सकते हैं या हनी के साथ मिला कर मास्क की तरह लगाएं।

हल्दी : स्किन ब्राइटनर

Haldi or turmeric powder, golden yellow in colour is a an Indian spice used as an ingredient in Indian cooking
Turmeric has skin brightening properties

हल्दी स्किन की इन्फ्लामेशन कम करके पिगमेंटेशन कंट्रोल करती है, जिससे स्किन का कॉम्पलेक्शन भी लाइट होता है।

कैसे करें इस्तेमाल : दही, बेसन या एलोवरा से बने मास्क में थोड़ी सी हल्दी मिला कर लगा सकते हैं।

हनी : नेचुरल ग्लो सीरम

skin-7
Honey helps in skin tightening

हनी स्किन पर मॉइस्चर को अट्रैक्ट करता है और इसकी एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज इसे एक्ने फाइटर बनाती हैं। ग्लो बूस्ट करने के साथ यह डीप हाइड्रेशन भी देता है।

कैसे करें इस्तेमाल : हनी को 3 से 4 बार हफ्ते में मास्क की तरह लगाएं।

स्किन को केमिकल और बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले टॉक्सिंस से जितना दूर रखें, स्किन पर नेचुरल ग्लो बना रहेगा। स्किन केअर के साथ हाइड्रेशन, डाइट और स्लीप साइकल का भी ध्यान रखना जरूरी है। ये आदतें स्किन को अंदर से रिपेअर करने में मदद करती हैं।

ADVERTISEMENT