ADVERTISEMENT

उम्र के निशान परेशान करते हैं, अपने चेहरे का कोई फीचर आपको पसंद नहीं, तो क्या हुआ, आजकल तो तमाम तरह के प्रोसीजर बाजार में मौजूद हैं, जैसे कि फेस लिफ्टिंग।

क्या होती है फेस लिफ्टिंग

ADVERTISEMENT

मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट डॉ. काजी अहमद का कहना है, ‘‘उम्र बढ़ने या वजन कम होने पर चेहरे की त्वचा ढीली हो कर लटक जाती है, इसे ठीक करने के लिए फेस लिफ्ट सर्जरी की जाती है। इस सर्जरी में चेहरे की त्वचा को टाइट करते हुए उसे खींच कर कान के पास से रिमूव कर देते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं। इसके साथ जैसे फैट ग्राफ्टिंग, लेजर ट्रीटमेंट जैसे प्रोसेस भी किए जाते हैं। फेस लिफ्ट करने के कई तरीके हैं, जैसे अलथेरैपी, लेजर ट्रीटमेंट, थ्रेड प्रोसीजर आदि। इनमें लेजर ट्रीटमेंट, थ्रेड प्रोसीजर आदि सेफ प्रोसीजर माने जाते हैं।’’

कैसे करते हैं इसे

ADVERTISEMENT

फेस लिफ्ट एक बार करवाने से इसका इफेक्ट लगभग 10 सालों तक रहता है। इस बात को समझना होगा कि हमारी उम्र लगातार बढ़ती है, जिसका प्रभाव स्किन पर दिखायी देता है, इसलिए एक व्यक्ति इस प्रोसीजर को 3-4 बार करवा सकता है। कई फिल्म स्टार्स फेस लिफ्टिंग की प्रक्रिया बार-बार करवाते हैं।

यह प्रोसीजर करवाने में 2-3 घंटे का समय होता है। हाे सकता है कि आपको 2-3 दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़े। आजकल कुछ डॉक्टर्स एक दिन में भी यह प्रक्रिया निपटा देते हैं। इस बारे में अपने डॉक्टर से पहले से बात करें। 2-3 दिन बाद आप अपने सामान्य रूटीन में लौट सकते हैं। इस प्रोसीजर के बाद स्किन थोड़ी लाल हो सकती है, जिसे ठीक होने में 3-4 सप्ताह तक का समय लगता है। जो लोग जिम जाते हैं या हेवी एक्सरसाइज करते हैं, वे फेस लिफ्ट करवाने के 3 सप्ताह से पहले इसे दोबारा करना शुरू ना करें। इसे करवाने में 2-4 लाख तक का खर्च आता है।

ADVERTISEMENT

प्रोसीजर से पहले

प्रोसीजर से पहले डॉक्टर आपकी मेडिकल कंडीशन को ले कर डिटेल में बात करेंगे। अगर आप कोई ब्लड थिनर दवा ले रहे हैं, तो प्रोसीजर से एक सप्ताह पहले बंद करनी होती हैै। इसके अलावा बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि स्थितियों को मॉनिटर करना व उनका नॉर्मल होना जरूरी है। इस प्रक्रिया के बाद स्किन को सन टैनिंग से बचाना होता है, इसलिए सनस्क्रीन लगानी जरूरी होती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सेफ है, बशर्ते आप इसे सही डॉक्टरी देखरेख में करवाएं।

ADVERTISEMENT