ADVERTISEMENT

गरमियों में शॉर्ट ड्रेस या स्लीवलेस पहना हो, स्किन क्लीन और सिल्की नजर आए, तो खुद को भी अच्छा लगता है। इसके लिए सही तरीके से हेअर रिमूविंग जरूरी है। बाजार से वैक्सिंग स्ट्रिप लगा कर टेंपरेरी वैक्सिंग करनी हो या पार्लर से वैक्सिंग करानी हो, दाेनों ही ऑप्शन में ज्यादा खर्च होता है और जरूरी नहीं कि रिजल्ट अच्छा मिले। थोड़ी प्रैक्टिस से आप घर में ही वैक्सिंग करें। रुपए बचेंगे और रिजल्ट अच्छा मिलेगा। घर में वैक्सिंग करने के लिए आपको चाहिए कोल्ड वैक्स का डिब्बा, वैक्सिंग गरम करने की मशीन, वैक्सिंग स्पेचुला, वैक्सिंग स्ट्रिप्स और एस्ट्रिंजेंट लोशन।

घर में वैक्सिंग कैसे करें

ADVERTISEMENT

सबसे पहले उन जगहों को क्‍लीन करें, जहां पर आप वैक्‍सिंग करना चाहती हैं। फिर स्किन को ड्राई कर लें।

इस बात का ध्‍यान रखें कि त्‍वचा पर तेल या क्रीम ना लगी रहे, इससे वैक्‍सिंग करते समय हेअर पूरी तरह से रिमूव नहीं हो पाएंगे।

ADVERTISEMENT

वैक्‍स को सहन करने के तापमान पर ही गरम करें। वैक्स गुनगुना ही रहे, तो अच्‍छा होगा।

जहां आपको वैक्‍सिंग करनी हैं, वहां पाउडर लगाएं, जिससे तेल या गंदगी वैक्सिंग करते समय आसानी से रिमूव हो जाए और वैक्‍सिंग स्‍ट्रिप रिमूव करने में आसानी हो।

ADVERTISEMENT

गुनगुने वैक्‍स को वैक्सिंग नाइफ से ले कर स्किन पर लगाएं। वैक्स उपर से नीचे की ओर स्‍ट्रोक देते हुए एक ही दिशा में लगायी जानी चाहिए।

वैक्‍सिंग स्ट्रिप से त्वचा पर प्रेशर दें, जिससे स्ट्रिप अच्‍छी तरह से स्किन पर सेट हो जाए।

अब स्किन से वैक्सिंग स्ट्रिप निकालते समय उल्‍टी दिशा में स्ट्रिप को एक झटके से खींचें। वैक्सिंग स्ट्रिप जल्‍दी हटाएं। धीरे-धीरे हटाने से हेअर फॉलिकल में चोट लगेगी और उस जगह दाने उभर आएंगे।

वैक्सिंग के बाद उस जगह बर्फ लगाएं, जिससे जलन और दर्द ना हो। ध्‍यान रहे फेस वैक्‍सिंग और बिकनी वैक्सिंग के लिए होममेड वैक्सिंग का इस्‍तेमाल ना करें। उसके लिए बाजार में अलग से सॉफ्ट वैक्‍स आते हैं।

कौन सा वैक्स चुनें

फ्रूट वैक्‍स : फ्रूट वैक्‍स सेंसेटिव स्किनवाली युवतियों के लिए अच्‍छा है। इसमें फ्रूट से मिलनेवाले एंटी ऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो सेंसेटिव स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हेअर रिमूव करते हैं। यह बाकी वैक्सिंग से थोड़ी महंगी होती है।

शुगर वैक्‍स : शुगर वैक्‍स में चीनी के अलावा नीबू और पानी भी होता है। दोनों ही चीजें त्‍वचा का रंग साफ करने में मददगार होती हैं। यह ऑइली स्किन और सेंसेटिव स्किन दोनों के लिए बेहतर ऑप्‍शन है। इससे रैशेज की समस्‍या नहीं होती।

चॉकलेट वैक्‍स : चॉकलेट स्किन को हेल्‍दी रखता है। इसीलिए इसका इस्‍तेमाल ना सिर्फ फेस पैक में, बल्कि वैक्‍स में भी किया जाता है।

ADVERTISEMENT