ADVERTISEMENT

मेकअप किट की केअर करना उतना ही जरूरी है, जितनी स्किन केअर। मेकअप टूल्स जैसे ब्रशेज या स्पंज और ब्यूटी ब्लेंडर रोज कई तरह के लिक्विड और ड्राई मेकअप प्रोडक्ट्स से संपर्क में आते हैं, जिसकी वजह से ब्रश के ब्रिसल्स हार्ड हो जाते हैं और उनका मूवमेंट बिल्डअप की वजह से नहीं हो पाता है। ब्रश पर इस तरह का प्रोडक्ट चेहरे पर एक्ने और ब्रेकआउट्स का बहुत बड़ा कारण बन सकता है। मेकअप किट की केअर करना आपके ब्यूटी रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। ब्रशेज को बैक्टीरिया, धूल व गंदगी से बचाने के लिए हर हफ्ते इन्हें वॉश करना जरूरी है। मेकअप टूल किट की डीप क्लीनिंग सिर्फ हाइजीन के लिए ही नहीं, अच्छे मेकअप स्ट्रोक्स के लिए भी जरूरी है। वीकली क्लीन के साथ मंथली डीप वॉश करें।

क्या है क्लीनिंग का सही तरीका?

ADVERTISEMENT

क्लीनिंग के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

1. कोई भी सॉफ्ट, कम केमिकल वाला शैंपू एक ड्रॉप लें। उसे किसी कप या मग में गुनगुने पानी में मिलाएं।

ADVERTISEMENT

2. ब्रशेज को डिप करें और अच्छे से सोक करने के बाद उसे हाथ से साफ करके गंदगी को हटाएं।

3. पानी से अच्छी तरह साफ करें। ब्रशेज को सुखा लें।

ADVERTISEMENT

कैसे करें डेली क्लीन

रोज की क्लीनिंग के लिए शैंपू की जरूरत नहीं है। आप ब्रशेज को ब्रश क्लीनर से भी साफ कर सकती हैं। ब्रश क्लीनर लगा कर पेपर टॉवल पर भी ब्रश को पोंछ सकती हैं। सारी गंदगी टॉवल पर निकल आएगी।

कब करें ब्रश को बाय-बाय

मेकअप ब्रश को अगर आप रोजाना इस्तेमाल करती हैं तो हर तीन महीने में ब्रश को बदलने की सलाह दी जाती है। अगर अपने ब्रशेज के कलर में चेंज या किसी तरह की बदबू नोटिस करें या ब्रश की शेप बदल रही हो, आपस में चिपक रहे हों या क्लीन करने पर अच्छे से साफ ना हों तो ब्रश को रिप्लेस कर दें।

कैसे करें मेकअप स्पंज और ब्लेंडर को क्लीन

ब्रश की तरह स्पंज और ब्लेंडर भी गंदे होते हैं। अपनी एब्जाॅर्ब करने की क्वाॅलिटी की वजह से ये ज्यादा जल्दी गंदे हो जाते हैं। शैंपू और गुनगुने पानी में इन्हें 30 मिनट सोक करें, फिर अच्छे से स्क्वीज करके साफ करें। दो महीने में ब्लेंडर बदल लें। मॉइस्चर के कारण इनमें बैक्टीरिया बनने के चांस ज्यादा होते हैं।

मेकअप किट की केअर टिप्स

मैजिक स्प्रे : रोजाना इस्तेमाल के बाद ब्रशेज को रबिंग अल्कोहल से साफ करें। इससे ब्रश बैक्टीरिया फ्री रहेंगे। अगर आप रोज क्लीन ना भी कर सकें तो ये जरूर करें।

टूल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स : अगर आप मेकअप टूल्स की केअर करने के लिए कोई खास प्रोडक्ट चाह रही हैं तो मेकअप ब्रश क्लीनर ले सकती हैं। ब्रश को डीप क्लीन करने के लिए सिलिकॉन के ब्रश क्लीनिंग मैट और ग्लव्स भी ले सकती हैं। ये ब्रश और स्पंज की डीप क्लीनिंग में मदद करेंगे। इलेक्ट्रिक मेकअप ब्रश क्लीनर और ड्रायर भी मिलते हैं।

पुराने प्रोडक्ट्स हटाएं : अपने मेकअप किट को हर महीने चेक करें। जो भी प्रोडक्ट एक्सपायर होने वाले हैं, उन्हें पहले इस्तेमाल करें। एक्सपायर प्रोडक्ट्स को हटा दें।

मेकअप बैग भी रखें साफ : मेकअप स्टोरेज बैग में भी अकसर कुछ गिर जाने के कारण या रेगुलर इस्तेमाल से गंदगी हो ही जाती है। बैग को मंथली क्लीन करें। पहले सूखे कपड़े से डस्टिंग करें, फिर गुनगुने पानी और क्लीनिंग लिक्विड में डीप वॉश करें। बैग को अच्छे से ड्राई करें, फिर मेकअप प्रोडक्ट स्टोर करें।

खास टिप

अगर आपके ब्रश ऑइल बेस्ड मेकअप में इस्तेमाल हुए हैं तो क्लीनिंग मुश्किल हो सकती है। शैंपू और पानी में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल या कोकोनट ऑइल मिलाएं। ऑइल मेकअप बिल्डअप को जल्दी ब्रेक करेगा।

ADVERTISEMENT