ADVERTISEMENT

महंगे स्पा और ट्रीटमेंट की जगह बालों के लिए अपनाएं कुछ घरेलू और आसानी से अपनाए जाने वाली सलाह-

1 पांच बड़े चम्‍मच बेसन, 1 कप दही और 2 बड़े चम्‍मच ऑलिव ऑइल मिक्‍स करें। इसे बालों में लगाने के 20 मिनट के बाद धो लें। बेसन बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा और ऑलिव ऑइल व दही बालों को मॉइस्चराइज करेंगे।

ADVERTISEMENT

2 सामान्‍य बालों के लिए 2 बड़े चम्‍मच बेसन, 1 अंडे का सफेद हिस्‍सा, 2 बड़े चम्‍मच ऑलिव ऑइल मिक्‍स करके लगाएं। इससे बालों की जड़ों को पौष्टिकता मिलेगी और बालों की बनावट में सुधार आएगा।

3 एक पका केला, 4 बड़े चम्‍मच नारियल का तेल, 1 बड़ा चम्‍मच ग्लिसरीन और 2 बड़े चम्‍मच शहद मिला कर बालों में लगाएं। शावर कैप पहनें और आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। बहुत ज्यादा रूखे बालों में केले का यह हेअर पैक फायदेमंद है।

ADVERTISEMENT

4 तीन बड़े चम्‍मच एलोवेरा जैल और 3 बड़े चम्‍मच ऑलिव ऑइल मिक्‍स करें। बालों पर लगाएं और चौड़े दांत वाले कंघे से कंघा करें। 20 मिनट के बाद हर्बल शैंपू से धो लें। यह बालों पर पॉल्यूशन का असर कम करेगा।

5 आंवले का पाउडर, नारियल तेल और शिकाकाई पाउडर मिला कर ओवरनाइट रखें। इसे छान लें और इस तेल से रात को बालों की जड़ों की मालिश करें। सुबह बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इसे वैसे भी हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। बाल मुलायम रहेंगे।

ADVERTISEMENT

6 चार बड़े चम्‍मच दही, 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल, 2 अखरोट का पाउडर को मिला कर पेस्‍ट बना कर पूरे बालों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद हल्के शैंपू से धो लें।

7 एक्‍स्ट्रा शाइन के लिए हेअर कंडीशनर घर में खुद बनाएं। इसके लिए राइस वाॅटर और एलोवेरा जैल को एक साथ मिलाएं और शैंपू से धुले बालों पर लगाएं। 10 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।

8 आधा कप गुड़हल की ताजी पत्तियों का पेस्‍ट, आधा कप बटर मिल्‍क और एक नीबू का रस मिलाएं। इसे पूरे बालों और जड़ों पर अच्‍छी तरह से लगाएं और लाइट शैंपू से धो लें।

9 लोहे की कड़ाही में अपने बालों की लंबाई के मुताबिक आंवला, शिकाकाई और रीठा पाउडर काे ओवरनाइट पानी में भिगो कर रखें। सुबह इसमें 2-3 बूंद नीबू के रस की मिलाएं। बालों में लगाएं और 5-7 मिनट के बाद धो लें। बालों में एक्स्ट्रा शाइन आ जाएगी।

10 चार बड़े चम्‍मच गुड़हल के फूलों का पेस्‍ट, 1 कप दही, 2 बड़े चम्‍मच बादाम का तेल, 2 बड़े चम्‍मच नारियल का तेल लें। सभी को मिला कर पेस्‍ट बनाएं और पूरे बालों पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।

ADVERTISEMENT