समर कलर हमेशा लो मेंटेनेंस चुनें और सरदियों के मुकाबले ज्यादा केअर करें। फैशन कलर ऐसा चुनें, जो बालों में लेअर जोड़े, डुअल शेड है आज का ट्रेंड, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं लैक्मे अकैडेमी पावर्ड बाय एप्टेक के एक्सपर्ट्स
गरमियों में हेअर कलर मैनेज करना और सही कलर चुनना आसान नहीं हैं। धूप, पॉल्यूशन और स्कैल्प के नेचुरल ऑइल और ह्यूमिडिटी के कारण जल्दी डल होने लगते हैं। आजकल का ट्रेंड प्रैक्टिकल कलर्स करने की सलाह देता है, ऐसे कलर्स जो गरमी और पॉल्यूशन में भी डल नहीं होते।
चुनें स्मार्ट कलर्स
कूल टोन्ड ब्लॉन्ड्स और ऐशी ब्राउन्स जैसे शेड्स बहुत ट्रेंड कर रहे हैं। ये स्टाइलिश हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की सलाह अनुसार प्रैक्टिकल नहीं हैं, धूप में जल्दी डल हो जाते हैं। गरमियों में वाॅर्म शेड्स ज्यादा टिक सकते हैं जैसे कि कैरेमल, हनी, सिनेमन और सॉफ्ट कॉपर। ये कलर्स अच्छी तरह नेचुरल बालों के साथ ब्लेंड भी हो जाते हैं और फेड होते समय भी इनसे अच्छे शेड्स निकल कर आते हैं, जिससे बालों का रंग पैची और डल नहीं लगता है।
कलर कराने से पहले याद रखें ये खास टिप्स
- बालों की शाइन बनाए रखने वाले कलर चुनें। जो कलर धूप में भी बालों को हेल्दी, शाइनी रिच लुक देेते हैं, ऐसे कलर्स बन रहे हैं आज का ट्रेंड। एक्सपर्ट्स लिक्विड हेअर ट्रेंड को बढ़ावा दे रहे हैं। वे कलर्स जो ग्लॉस और रिफ्लेक्टिव फिनिश देेते हैं।
- बालों के शेड में डेप्थ लाने के लिए सिंगल कलर से बचें। मल्टी डाइमेंशनल कलर्स के साथ सॉफ्ट हाईलाइट्स हैं आज का ट्रेंड। इस तरह के कलर पैटर्न नेचुरल लुक देते हैं और इवनली फेड होते हैं। गरमियों में इस तरह के कलर बालों पर देर तक रहते हैं, धूप में ये डल नहीं होते।
- हेअर कलर कोई भी हो, बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। केअर करने के सबसे पहले सल्फेट फ्री शैंपू इस्तेमाल करें, बालों के लिए भी यूवी प्रोटेक्शन वाला प्रोडक्ट जरूर लें, हफ्ते में कम से कम एक बार हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं। बालों की थोड़ी से केअर से आपका कलर बहुत लंबा चल सकता है।
- आजकल ज्यादा मेंटेनेंस मांगने वाले कलर की जगह सब चुन रहे हैं हीट प्रूफ हेअर कलर, जो हफ्तों तक शाइन और लुक बदलने नहीं देता और बहुत ज्यादा मेंटेनेंस भी नहीं मांगता है।
कलर केअर टिप्स
- बालों को किसी भी स्टाइलिंग से पहले हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं।
- धूप या पॉल्यूशन में बालों को स्कार्फ से कवर करके रखें।
- समर हेअर कलर में हाइड्रेशन और शैंपू का ध्यान रखें। स्कैल्प क्लीन रखें और बालों को ड्राई ना होने दें।
