ADVERTISEMENT

घर या ऑफिस में एक्वेरियम रखने का भी कैरिअर पर अच्छा असर होता है। बस एक बात का ख्याल रखें कि इसमें 9 मछलियां हों। संख्या 9 और उसके गुणज जैसे 18, 27, 36... को शुभ माना गया है। अगर एक्वेरियम बहुत छोटा है, तो 1 या 5 मछलियां भी रख कर इसका फायदा लिया जा सकता है।

फेंग शुई में गोल्ड फिश की एक खास जगह है। इसे पवित्र माना गया है। इस मछली के गोल्डन कलर की तुलना गोल्ड यानी पैसे से की गयी है। गोल्ड फिश कार्प प्रजाति की मछली होती है, जिसे एशियाई कल्चर में गुड लक लाने वाली मानते हैं।

ADVERTISEMENT

पानी का जहाज धन और सफलता का प्रतीक होता है। यह बिजनेस में प्रॉफिट लाता है। वुड का शिप घर या कार्यालय में रख सकते हैं। सोने के सिक्के, हीरे-जवाहरात से लदा जहाज मिल जाएं, तो और अच्छा रहेगा।

फेंग शुई में 12 पशुओं का खास महत्व है। हर किसी में अलग तरह की ऊर्जा होती है। जब सभी को एक धागे में पिरो कर लटकाया जाता है, तो यह सफलता के दरवाजे खोलता है। इसे अपने ऑफिस में लगाएं।
ग्रीन प्लांट्स को वुड एलीमेंट माना गया है। वुड एलीमेंट नयी शुरुआत और विकास से जुड़ा है। कैरिअर की तरह ही प्लांट्स के लिए भी मेहनत की जरूरत पड़ती है। अगर बिजनेस प्लेस पर प्लांट रखा है, तो उसकी देखभाल जरूर करें।

ADVERTISEMENT

कई लोग घर में ही ऑफिस खोलते हैं। कुछ लोगों का वर्क प्रोफाइल ऐसा है कि ऑफिस के ज्यादातर काम घर से ही कर रहे हैं। वे भी तरक्की के लिए फेंग शुई का सहारा लें। घर में वर्कप्लेस को बेडरूम से दूर बनाएं। डेस्क दरवाजे से दूर हो। डेस्क पर बैठने पर आपका चेहरा दीवार की तरफ ना रहे।

डिप्लोमा, डिग्री या दूसरी तरह के सर्टिफेकट्स को संभाल कर फाइल में रखा है, तो उन्हें निकालें और फ्रेम करवा कर दीवार पर लगाएं।

feng-shui-tips
ADVERTISEMENT

कंपनी के बॉस या प्रमुख को हमेशा ऑफिस की कमांडिंग पोजिशन में बैठना चाहिए। यह जगह ऑफिस के रिलेशनशिप कॉर्नर में होती है। इस कॉर्नर को धनधान्य का कोना भी माना जाता है। फिर इस जगह से ऑफिस पर निगरानी रखने में भी आसानी होती है। बेहतर होगा अगर किसी वास्तु एक्सपर्ट की मदद से ऑफिस के रिलेशनशिप कॉर्नर की पहचान की जाए।

ऑफिस का स्पेस जरूरत से ज्यादा छोटा होना अच्छा नहीं माना गया है। छोटे स्पेस में एनर्जी का फ्लो अच्छी तरह नहीं हो पाता है।

उत्तर बगुआ एरिया को कैरिअर से जुड़ा माना गया है। यहां फाउंटेन रखें। ठहरा हुआ पानी बिलकुल नहीं रखें।

उत्तर बगुआ एरिया को जल तत्व से जुड़ा माना गया है। ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन की तसवीरों को यहां रखें। यह तरक्की दिलाने में मदद करेगी। यहां कभी भी अग्नि, धरती और लकड़ी तत्व से जुड़ी चीजें नहीं रखें। कोशिश करें कि अपने कैरिअर से जुड़ी तसवीरें लगायी जाएं। जैसे आप पेंटर बनना चाहते हैं, तो इस फील्ड के बड़े पेंटर्स की तसवीरें अपने कमरे में लगाएं।

फेंग शुई ड्रैगन को शुभ माना गया है। यह शक्ति का प्रतीक भी है। ड्रैगन को योद्धा माना गया है। यह चुनौतियों और बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।

टॉरमेलिन या क्लिअर जैसे क्रिस्टल को डेस्क के दाहिनी तरफ के कॉर्नर पर रखें। यह आपके काम के तनाव को कम करता है। इस क्रिस्टल को बीच-बीच में साफ करते रहें।
ऑफिस डेस्क के साउथ कॉर्नर पर रेड कलर का टेबल लैंप रखें। यह रंग अग्नि तत्व प्रधान होने के कारण पहचान और प्रसिद्धि दिलाता है।

ADVERTISEMENT