Tuesday 13 December 2022 12:47 PM IST : By Vanita Desk

स्कूल किड्स के लिए टेंशन फ्री टिप्स

study-1

इसमें कोई शक नहीं है कि ये उपाय स्टूडेंट्स के काम को आसान व टेंशन फ्री बनाएंगे। जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए कुछ मददगार हैक्स होते हैं, वैसे ही स्टूडेंट्स भी आजमा कर देखें ये हैक्स

study

हाईलाइटर के बार-बार इस्तेमाल से नोट्स या किताबों के पन्ने रंगबिरंगी लाइनों से भर जाते हैं। कई बार ये पढ़ने लायक स्थिति में नहीं रहते हैं। ये हाईलाइट्स इरेजर से नहीं मिटते हैं। कटे नीबू पर इयर बड्स को हल्का रगड़ें और हाईलाइट्स पर चलाएं।

फायदा: इस बड को हाईलाइट पर चलाने से रंग हल्के हो कर उड़ जाएंगे।

इस लाइन को याद कर लें - May I have a large container of coffee. अब प्रत्येक शब्द में जितने अल्फाबेट है, उतने नंबर लिख लें मसलन May के लिए 3 अल्फाबेट, I के लिए 1 इस तरह से पूरे वाक्य के लिए यह 3.1415926 नंबर आएगा।

फायदा: गणित में पाई (m) का मान कभी भी नहीं भूलेंगे।

नयी नोटबुक की शुरुआत में कुछ पेज को खाली छोड़ दें। नोटबुक को भरने के साथ-साथ इस खाली पेज पर बारी-बारी से कंटेंट नोट करते जाएं।

फायदा: कंटेंट ढूंढ़ना आसान रहेगा।

कई बार इंक सूख जाने के कारण पेन ठीक से चल नहीं पाता है। ऐसे में हेअर ड्रायर से इसके ऊपर गरम हवा डालें।

फायदा: सूखी इंक पिघल जाएगी और पेन ठीक से चलना शुरू कर देगा।

पढ़ाई के समय अचानक से एकमात्र इरेजर खो जाए, तो परेशान नहीं हों। ब्रेड के एक टुकड़े को इरेजर की तरह यूज करें। ब्रेड भी घर में नहीं हो, तो किसी पेंसिल के पीछे की टिप पर बालों में लगाने वाला इलास्टिक रबड़ बैंड लपेट लें।

फायदा: रबड़ बैंड इरेजर की तरह काम करेगा।

हाईलाइटर की टिप के एक कॉर्नर पर दूसरे कलर के हाईलाइटर को थोड़ी देर टच करा कर रखें।

फायदा: इस तरह से घर बैठे ही मल्टीकलर हाईलाइटर तैयार हो जाएगा।

इंग्लिश के रीडिंग मटीरियल को times new roman फॉन्ट में याद करें।

फायदा: इस फॉन्ट में पढ़ने से यह तेजी से याद होगा। शायद यही वजह है कि ज्यादातर एप्लिकेशन में यह डिफॉल्ट फॉन्ट के रूप में रहता है।

स्टडी करते समय प्रत्येक 20 मिनट बाद एक छोटा सा ब्रेक लें।

फायदा: ब्रेक के बाद भी आपके पढ़ने की रफ्तार बनी रहेगी।

सर्च इंजन में कुछ भी ढूंढ़ना हो, उसे कोटेशन ("") मार्क्स के अंदर लिख कर सर्च करें। रिजल्ट ज्यादा परफेक्ट और जल्दी मिलेगा। इसी तरह से अगर दो चीजों के बारे में फटाफट जानकारी हासिल करनी है, तो दोनों शब्दों के बीच में or लगाएं। दोनों से जुड़े तमाम तरह के रिजल्ट सामने आ जाएंगे।

फायदा: किसी भी सर्च इंजन में कुछ भी सर्च करने के लिए कम भटकना पड़ेगा।

ढेर सारी टाइपिंग करते समय या कॉपी लिखते समय कई बार जल्दबाजी में कुछ अंक या शब्द गलत लिख जाते हैं। ऐसे में इन शब्दों को ढूंढ़ें, उन पर वाइट टूथपेस्ट लगाएं, थोड़ी देर सूखने दें, अब वहां सही शब्द लिख दें।

फायदा: वाइटनर ढूंढ़ने के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा।

शार्पनर से पेंसिल छीलने से कमरे में काफी गंदगी फैल जाती है। इससे बचने के लिए शार्पनर के उस हिस्से पर बैलून फिक्स कर दें, जिधर से पेंसिल का कचरा निकलता है।

फायदा: पेंसिल का कचरा बैलून में जमा होता जाएगा। बाद में बैलून साफ कर लें और फिर से फिक्स कर दें।

अगर आपके दोस्त एग्जाम के दिनों में बार-बार फोन-करके परेशान करते हैं, तो अपने फोन को फ्लाइट मोड पर कर दें। स्टडी कंप्लीट होने के बाद इसे वापस नॉर्मल मोड पर कर दें।

फायदा: मन लगा कर पढ़ाई कर पाएंगे, कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा।