महिला दिवस हर नारी की खूबियों व उपलब्धियों के सम्मान का समय है। अमूमन आम महिलाएं ये सोचती हैं कि ये दिन उनके जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं लाने वाला, इसलिए इसे मनाने का भी कोई फायदा नहीं है। लेकिन यह सोच गलत है। महिला दिवस पर कुछ विशेष ना भी करें, लेकिन खुद को सेल्फ केअर का तोहफा जरूर दें। किटी फ्रेंड्स या परिवार की महिलाओं को भी इस दिन आप कुछ खास तोहफे दे कर वुमंस डे सेलिब्रेट कर सकती हैं। अमृतांजन कॉम्फी दे रहा है महिला दिवस गिफ्ट पैक में शामिल करने के लिए कुछ दिलचस्प आइडियाज :
पर्सनलाइज्ड नोट: हाथ से लिखे खत या नोट की बात ही कुछ और होती है। अपने जीवन में बदलाव लाने वाली ऐसी महिलाओं को इस दिन एक ग्रेटिट्यूड लेटर दे कर आप उन्हें स्पेशल फील करवा सकती हैं। उन्हें यह बताएं कि वे आपके लिए कितना मायने रखते हैं और आपके जीवन में उनकी उपस्थिति ने कैसे सकारात्मक प्रभाव डाला है।
चॉकलेट या स्नैक्स हैंपर: मीठा किसे पसंद नहीं आता, एक अच्छा सा हैंपर जिसमें बढि़या चॉकलेट, कुकीज या स्नैक्स हों, आप वुमेंस डे पर गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लड़के चाहें, तो अपनी मम्मी या गर्लफ्रेंड को भी यह हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं।
रिलैक्स व रिजुविनेट करने वाले प्रोडक्ट्सः सेल्फ केअर व स्किन केअर प्रोडक्ट्स जिसमें बाथ बम, बाथ साल्ट, शॉवर जेल, असेंशियल ऑइल जैसी चीजें शामिल हों, हर महिला को पसंद आता है। इससे वे खुद को पैंपर करके रिलैक्स फील करेंगी। लैवेंडर व कैमोमाइल जैसी फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट्स उन्हें अच्छा फील करवाएंगे।

सेल्फ केअर प्रोडक्ट: सेल्फ केअर प्रोडक्ट्स में शामिल हैं पीरियड पेन रिलीफ रोल ऑन जैसी चीजें। जिसे भी आप स्पेशल फील करवाना चाहते/चाहती हैं, उन्हें इस तरह की चीजें दे सकते हैं। आजकल मार्केट में तरह-तरह के आयुर्वेदिक पेन रिलीफ रोल ऑन मिलते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत पहुंचाते हैं।
अच्छी किताबें व मैगजीन: जिन महिलाओं को पढ़ने का शौक हो, उनकी रुचि के अनुसार उन्हें अच्छे लेखकों की किताबें गिफ्ट करें। देने से पहले यह जान लें कि उन्हें फिक्शन या मोटिवेशनल कैसी किताबें पढ़ना पसंद है। इसके अलावा किसी मैगजीन का सब्सक्रिप्शन भी गिफ्ट किया जा सकता है।
कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स: कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में शामिल हैं फेस मास्क, मॉइस्चराइज़र, लिप कलर और लिप बाम जैसी चीज़ें। इनके अलावा कुछ एनर्जी बूस्टर ड्रिंक्स भी दिए जा सकते हैं, जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं।
कस्टम प्लेलिस्ट या पॉडकास्ट सजेशन: किसी अच्छे म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन गिफ्ट करें, चाहें, तो उनके लिए कस्टम प्लेलिस्ट बनाएं, जिनसे उनका मूड अच्छा बने। आजकल पॉडकास्ट का बहुत ज्यादा क्रेज है। ये मोटिवेशनल होने के साथ एंटरटेनिंग भी होते हैं। इन्हें भी गिफ्ट किया जा सकता है।

हर्बल टी या ऐसे प्रोडक्ट्स: चाय पीना किसे पसंद नहीं होता। आप किसी अच्छी हर्बल कंपनी का हैंपर बनवा सकते हैं, जिसमें अलग-अलग फ्लेवर्स की हर्बल व ग्रीन टी या काढ़ा शामिल हों। जिसे यह गिफ्ट देंगे, उसे यह भी महसूस होगा कि आप उनकी केअर करते हैं और उनकी हेल्थ को ले कर सचेत हैं।
सुंदर मोमेंटो या गिफ्ट: दोस्तों के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट या मोमेंटो आजकल बहुत कम दामों पर आसानी से बन जाते हैं, जिनमें मोमेंटो, फोटो फ्रेम, पर्सनलाइज्ड डिजिटल एलबम, रिकॉर्ड बुक, पर्सनलाइज्ड डायरी आदि शामिल हैं।