Friday 19 May 2023 05:32 PM IST : By Indira Rathore

वॉलपेपर ट्रेंड्स 2023

mm-3

ट्रॉपिकल प्रिंट्स

mm-7

पिछले कुछ सालों से, खासतौर से कोविड के बाद घरों में इंडोर प्लांट्स का चलन बढ़ा है। जंगल-इंस्पायर्ड वॉलपेपर्स इसी का विस्तार हैं। ब्लॉगर्स और डिजाइनर्स का मानना है कि इस साल ट्रॉपिकल-बॉटेनिकल प्रिंट्स जैसे बोल्ड पाम लीव्स, पेड़, चिड़िया, फूल-पत्तियां दिखेंगी। इंटीरियर डिजाइनर माजिद कहते हैं कि आइलैंड ग्रीनरी के साथ वेकेशन वाइब डिजाइन दिखेंगे। पहली बार घर में वॉलपेपर लगा रहे हैं, तो शुरुआत बाथरूम से करें। छोटे स्पेस में लगा कर देखें कि क्या ये आपकी पर्सनेलिटी और डेकोर स्टाइल को सूट कर रहे हैं।

न्यूट्रल्स विद ट्विस्ट

mm-1

आर्किटेक्ट संगतराश कहते हैं, न्यूट्रल्स कभी फैशन से बाहर नहीं होते। मॉडर्न जेनरेशन इसीलिए इन्हें पसंद कर रही है। इस साल टिंटेड पेस्टल्स को अलग तरह से मिक्स एंड मैच करके पेश किया जा रहा है। न्यूट्रल बैकग्राउंड में ब्राउन शेड्स के फ्लोरल वॉलपेपर पॉपुलर हैं, जो कमरे को जीवंत बना देते हैं। बुजुर्गों के कमरे या गेस्ट रूम में न्यूट्रल फेदर डिजाइन का वॉलपेपर लगाएं। फ्लोरल प्रिंट्स को म्यूटेड न्यूट्रल टोन्स के साथ प्रेजेंट करने से कमरे को स्टाइलिश लुक मिलेगा।

लार्ज स्केल वॉलपेपर

mm-6

बोल्ड और कलरफुल स्टेटमेंट वॉलपेपर भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मार्केट ट्रेंड बताते हैं कि लार्ज स्केल प्रिंट्स, रिपीटिंग पैटर्न्स लोग पसंद कर रहे हैं। कमरे की एक वॉल पर पहाड़, घना जंगल, फूलों का बाग दिखे, तो मन खुश तो होगा। इस साल खासतौर पर बाथरूम्स में ऐसे वॉलपेपर्स लगाए जा रहे हैं।

रेट्रो रूट्स

mm-2

डिजाइनर-ब्लॉगर स्टेफनी कहती हैं कि रेट्रो एलिमेंट्स स्टाइल में वापस आ रहे हैं। एब्स्ट्रेक्ट, ज्योमेट्रिकल मॉडर्न प्रिंट्स हिट हैं। इसमें रिच कलर्स जैसे अॉरेंज, ब्राउन, ग्रीन और येलो आ रहे हैं। एंट्रेंस पैसेज और किचन में लोग इन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन 70 के दशक के प्रिंट्स बोल्ड होते हैं, लिहाजा इन्हें नयी कलर पैलेट के साथ पेश किया जा रहा है।

सीलिंग और रिमूवेबल वॉलपेपर

mm-5

सीलिंग वॉलपेपर का ट्रेंड भी इस सीजन दिख सकता है। विजुअल एक्सपेरिमेंट्स के इस दौर में वॉलपेपर सीलिंग पर भी नजर आनेवाले हैं। कमरे की पांचवीं दीवार यानी छत को भी लोग वॉलपेपर के लिए चुनने लगे हैं। इसमें स्ट्राइकिंग पैटर्न पसंद किए जा रहे हैं। सीलिंग वॉल्स का ही एक्सटेंशन है। जो लोग वॉल्स में प्रयोग करने से डरते हैं, उनके लिए यह विकल्प अच्छा है। सीलिंग वॉलपेपर से कमरे का स्पेस ज्यादा दिखता है और यह बाकी डेकोर पर भी हावी नहीं होता। दूसरी ओर रिमूवेबल या पील एंड स्टिक वॉलपेपर भी पॉपुलर हो रहे हैं। ये बजट फ्रेंड्ली विकल्प है और इसे बदलना आसान है। इसे निकालने में वॉल पर स्ट्रेच नहीं आते। घर की सजावट से जल्दी बोर होनेवालों के लिए यह अच्छा है। टिप यह है कि वॉलपेपर लगाने से पहले अपनी वॉल की सही माप लें। इसे कम से कम दो बार चेक करें। इसकी कटिंग भी करनी होगी, इसलिए काटते हुए एक-दो इंच का मार्जिन रखें। दीवार की कंडीशन जांच लें। अगर वह असमान है, क्रैक्स और होल्स हैं तो पहले दीवार को सपाट करें। इसके बाद ही वॉलपेपर लगाएं।

सिंपल स्ट्राइप्स

mm-8

मार्केट में इस साल स्ट्राइप्स की भी डिमांड है। हॉरिजोंटल, वर्टिकल, वेवी स्ट्राइप्स से कमरे को सिंपल और एलिगेंट लुक मिलता है। गैलरी या बाथरूम्स के अलावा यूटिलिटी एरिया, पोर्च या सीढ़ियों के नीचे वाले स्पेस में ये लगाए जा सकते हैं। बेज, ग्रे, वाइट, अॉफ वाइट, लाइट ब्लू या क्रीम कलर्सवाली वॉल्स पर कंट्रास्ट कलर के स्ट्राइप्ड पैटर्न अच्छे लगेंगे।

बोल्ड बॉर्डर्स

mm-4

80 के दशक में बॉर्डर-फ्रीजेज फैशन में थे। अब फिर फ्रेमिंग डेकोर का ट्रेंड है। इससे कमरे को विजुअल डिटेलिंग मिलती है। म्यूरल्स इंस्पायर्ड डिजाइंस लोकप्रिय हैं। मिनिमलिस्टिक स्कीम्स के साथ थिक बॉर्डर अच्छे लगेंगे, तो ज्योमेट्रिक पैटर्न के साथ कंटेंपरेरी फ्रेम्स शानदार दिखेंगे। ट्रेडिशनल में कंटेंपरेरी ट्विस्ट दे कर स्टेटमेंट वॉल क्रिएट कर सकते हैं।