
हम सभी को विंड चाइम्स देखने सुंदर लगते हैं, उनकी आवाज सुनने में मधुर लगती है, पर कौन से विंड चाइम्स इस्तेमाल करने चाहिए, कौन से बेहतर हैं, कितने रॉड्स के लेने चाहिए, ये बातें बहुत कम लोगों को मालूम होती हैं। इसके अलावा विंड चाइम्स से जुड़ी और भी बातों की जानकारी दे रहे हैं, ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद डॉ. विवेक चोपड़ा।
क्यों खरीदें
यह बात तय करें कि आप विंड चाइम्स सिर्फ सजावट के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, किसी एरिया को ऊर्जा से भरपूर रखना चाहते हैं या किसी एरिया में एनर्जी का संतुलन करना चाहते हैं। अपनी जरूरत और शौक के मुताबिक विंड चाइम्स का इस्तेमाल करें। विंड चाइम्स किस ओर लगना चाहिए। खिड़की पर या घर के एंट्रेंस में लगाना है या कोई वास्तुदोष होने पर लटकाना है, यह आपकाे तय करना है।
खास बातों का खयाल
अगर घर में किसी तरह के वास्तुदोष होते हैं जैसे तीन दरवाजे एक ही रास्ते में आ जाएं, तब हम तीनों दरवाजों के बीच एक विंड चाइम काे टांग सकते हैं।
कौन सा विंड चाइम लगाएं

घर की सुरक्षा और हमेशा पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो रखने के लिए 5 रॉड या चाइम्स का विंड चाइम्स लगाया जाना चाहिए। अगर दिशा पूर्व की है, तो वुड का विंड चाइम्स होना चाहिए। अगर पश्चिम या पूर्वी पश्चिम दिशा है, तो मेटल के विंड चाइम्स लगाए जाएंगे। अगर दिशा दक्षिण पश्चिम है या उत्तर पूर्वी दिशा है, तो सिरामिक के विंड चाइम्स लगाना है, जिसमें अर्थ एलिमेंट आता है। दक्षिण दिशा में लकड़ी के विंड चाइम्स ही इस्तेमाल करते हैं। उत्तर दिशा में मेटल का विंड चाइम्स लगाया जाता है।
कितने रॉड कर विंड चाइम्स लगाएं
अगर पूर्व दिशा में विंड चाइम्स लगाना है, तो 3 चाइम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर दक्षिण-पूर्व में लगाते हैं, तो 4 चाइम्स इस्तेमाल करते हैं। अगर दक्षिण में विंड चाइम्स लगाना है, तो 9 चाइम्स लगा सकते हैं। साउथ-वेस्ट में सिर्फ 2 रॉडवाले ही विंड चाइम लें। यह कपल के रिलेशनशिप को मजबूती देने के लिए होता है। वेस्ट में 7 रॉड का लें। नॉर्थ-वेस्ट में लगाना है, तो 6 रॉडवाला लें। अगर नॉर्थ-ईस्ट में लगाना है, तो 8 रॉडवाला लें। खुद को सुरक्षित रखने के लिए 5 रॉडवाले विंड चाइम लगाएं।
पॉजिटिव एनर्जी
किसी जगह पॉजिटिव साउंड वाइब्रेशन बहुत मायने रखती है, इसीलिए पूजा में घंटी का इस्तेमाल किया जाता है। जिस कमरे का ऑरा खराब होगा, उसमें रहनेवाले लाेगों को यह नेगेटिविटी किसी ना किसी तरीके से परेशान कर सकती है। किसी को हेल्थ की, तो किसी को आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी की रिलेशनशिप पर प्रभाव पड़ता है। इससे किसी का मैरिज डिले हो सकता है। यह समझने की जरूरत है कि हमें एक जगह इसे सेटल नहीं होने देना है।
मेटल विंड चाइम्स
मेटल के विंड चाइम्स कानों को नेचुरली मेडिटेट करने में मदद करते हैं। ये डिस्ट्रैक्शन रिमूव करने में मदद करते हैं। लेकिन किस दिशा में कौन सा विंड चाइम लगाने की जरूरत है, यह हमें पता होना चाहिए।