Thursday 28 September 2023 11:44 AM IST : By Ruby Mohanty

सेकेंड डिलीवरी की परेशानी

103073915

मेरी उम्र 32 साल है। मेरी सेकेंड डिलीवरी के बाद मेरे चेहरे पर बहुत बाल और मुंहासे की परेशानी हो गयी है। मुझे इसकी वजह जानना है। इसे दूर करने के लिए क्या उपाय हैं, कृपया बताएं।

अगर आपको सेकेंड डिलीवरी के बाद चेहरे पर बाल और मुंहासे आने लगे हैं, तो इसका मतलब है कि हो सकता है पॉलिसिस्टिक सिंड्रोम हो। गौर करें कि पहले की तुलना में आपका वजन ज्यादा ताे नहीं हो गया है। ज्यादा वजन बढ़ने का लिंक पॉलिसिस्टिक सिंड्रोम से है। शरीर में मेल हारमोन्स पैटर्न डेवलप हो जाते हैं, जिसका सीधा ताल्लुक पॉलिसिस्टिक सिंड्रोम से होता है। इसकी वजह से मुंहासे और चेहरे पर हेअर ग्रोथ हो रही है। अपना वजन कम करें और अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। पानी ज्यादा पिएं और कॉन्स्टीपेशन की समस्या ना रहे, इसका भी खयाल रखें।

मेरी 9 साल की बेटी को अभी से पीरियड्स आना शुरू हो गए हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसे कैसे डील करूं। वह बहुत चिड़चिड़ी हो रही है, पीरियड्स के दिनों में पेट में दर्द खूब रहता है।

पीरियड्स जब शुरू होते हैं, उन्हें मीनारकी की उम्र कहते हैं। औसतन भारत में 12 से 14 साल की उम्र होती है। मगर पर्यावरण में बदलाव के चलते अब मीनारकी की उम्र कम होती जा रही है। मतलब काफी कम उम्र में पीरियड्स शुरू होते हैं। अगर 8 साल से पहले पीरियड्स शुरू होते हैं, तो डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। 9 साल की उम्र में बेटी को पीरियड्स शुरू हो गए हैं, तो उसे विटामिन बी व कैिल्शयम देना शुरू करें। हो सकता है उसके शुरू में अनियमित पीरियड रहें और 1-2 सालों में ठीक से शुरू हों। नौ साल की बच्ची छोटी है। उसे समझाएं कि यह सामान्य बात है और ऐसा हर लड़की के साथ होता है। जरूरत पड़ने पर हॉट वॉटर थेरैपी दे सकती हैं।

मेरी उम्र 45 साल है। मैंने प्रिमरोज ऑइल के बारे में सुना है कि यह मेनोपॉज को ईजी बना देता है। यह कहां मिलता है और इसे कैसे यूज करना है। कृपया इसके बारे में जानकारी दें।

ईवनिंग  प्रिमरोज ऑइल एक असेंशियल फैटी एसिड है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। यह हेल्दी फैटी एसिड होता है। यह प्लांट बेस्ड इस्ट्रोजन का स्रोत भी है। इसे फाइटाे इस्ट्रोजन कहते हैं। कई शोध में यह पाया गया है कि यह मेनोपॉज के लक्षण जैसे हॉट फ्लैशेज में मददगार साबित होता है। देखा जाए, तो यह एंटी ऑक्सीडेंट की तरह बॉडी में काम करता है और कुछ हद तक यह स्वस्थ महसूस कराता है। जोड़ों का दर्द और शरीर में अकड़ापन इससे भी दूर होता है। यह केमिस्ट शॉप में उपलब्ध होता है, लेकिन इसे स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह से ही लें।

मेरी उम्र 27 साल है। ओव्यूलेशन पीरियड में अकसर मेरी नाभि में बीच-बीच में क्रैंप होते हैं। इसकी वजह क्या है, मुझे क्या करना चाहिए?

ओव्यूलेशन पीरियड्स के 14 दिन से शुरू होता है। इन दिनाें अापको पेट के निचले भाग में 1-2 घंटे या 1 दिन के लिए थोड़ा असहज लग सकता है, पर उसके बाद यह सामान्य हो जाता है। अगर पेन ज्यादा नहीं, तो इसे नजरअंदाज कर सकते हैं। ओव्यूलेशन पेन ज्यादा है, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

मेरी उम्र 32 साल है, मैं जानना चाहती हूं कि पैप स्मीयर टेस्ट क्या है ? इसके बारे में बताएं।

सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के सबसे निचले हिस्से का कैंसर होता है, जिसको सर्विक्स कहते हैं। सर्वाइकल कैंसर के मुख्य लक्षण होते हैं अनियमित ब्लीडिंग, बदबूदार पानी जाना और पेट में दर्द होना। पैप स्मीयर टेस्ट एक छोटा सा टेस्ट होता है, जिसमें बच्चेदानी के मुंह यानी सर्विक्स से सेल्स ले कर लैब में जांच के लिए भेजी जाती है और उससे पता चलता है कि कोई प्री कैंसर या कैंसर के लक्षणवाली सेल्स तो नहीं हैं। यह एक बहुत आसान टेस्ट है और किसी भी स्त्री रोग विशेषज्ञ से इसे कराया जा सकता है। हर महिला को 25 साल की उम्र से 65 की उम्र तक यह टेस्ट हर 3 साल में कराना चाहिए। इससे सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है।