Thursday 08 February 2024 12:01 PM IST : By Ruby Mohanty

अखरोट एक फायदे अनेक

akhrot

इम्यूनिटी बूस्टर: अगर रोज अखरोट खाएं, तो इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें एंटी ऑक्सीटेंट की मात्रा होने पर यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इससे कई बीमारियाें से बचाव होता है।

दुरुस्त डाइजेशन: कब्ज की शिकायत से परेशान हैं, तो रोज 2 भीगे अखरोट का सेवन करें। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से डाइजेशन अच्छा रहता है। दही में कटे फल, फालूदा या चिया के बीज व अखरोट मिला कर खाएं।

रहेगी हमेशा हेल्दी बॉडी: अखरोट में अच्छी वसा होने की वजह से यह हडि्डयों को मजबूत रखता है, दिल की बीमारी और कैंसर के खतरे काे कम करता है। किसी भी स्मूदी में भीगे अखरोट का इस्तेमाल करें।

गुड फैट: शरीर में वसा की भी जरूरत होती है, बशर्ते वसा अच्छी हो और अच्छी वसा अखरोट में पायी जाती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। सैंडविच के भरावन में भीगे अखरोट का इस्तेमाल करें।

ब्लड शुगर कंट्रोल: रोज रात में एक अखरोट को पानी में भिगो कर रखें और सुबह इसे नाश्ते में खाएं। अखरोट, मूली और हरी मिर्च का रायता भी बना सकते हैं। इसमें ब्लड शुगर कंट्रोल करने के गुण होते हैं। इससे टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।