Thursday 24 September 2020 08:40 PM IST : By Neelam Sikand

जानिए रोज अंडा खाने के क्या हैं फायदे

अंडा िकसी सुपर फूड से कम नहीं है। इसमें िदल से ले कर िदमाग तक की सेहत के िलए जरूरी सभी पोषक तत्व िमलते हैं।

egg-2


अधिकतर लोग समझते हैं िक अंडे खाना सेहत के िलए बुरा है। जबकि अपोलो हॉस्पिटल में सीिनयर कंसलटेंट, न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. िप्रयंका रोहतगी की राय में अंडा िकसी सुपर फूड से कम नहीं है। इसमें कई न्यूट्रीशन ऐसे हैं, जो मॉडर्न डाइट में शायद ही िमलते हैं। हाल ही में की गयी एक चाइनीज स्टडी के अनुसार जो लोग रोज एक अंडा खाते हैं, उनमें हार्ट अटैक अौर स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है।
बेहतर कार्यक्षमता ः अंडा खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसमें हाई क्वॉलिटी प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन सी नहीं होता, इसलिए इसे फल या अॉरेंज जूस व साबुत अनाज से बनी ब्रेड के साथ खाना एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट माना जाता है। इससे अापको दिनभर के काम के लिए एनर्जी मिलती है। 
अायरन से जुड़ी समस्याएं दूर करता है ः शरीर में अायरन की थोड़ी-बहुत कमी होने पर कुछ लोगों में थकान, िसर दर्द अौर चिड़चिड़ेपन के लक्षण जािहर होते हैं। अायरन खून में अॉक्सीजन का वाहक है अौर इम्युिनटी, एनर्जी, मेटाबॉलिज्म अौर शरीर में अन्य दूसरे कामों के िलए जरूरी है। अंडे के योक में िमलनेवाले हीम अायरन को शरीर सप्लीमंेट से िमलनेवाले अायरन की तुलना में अधिक मात्रा में सोख पाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर ः अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों की डाइट में अंडा शािमल नहीं था, उनमें विटामिन ए, ई अौर बी 12 की कमी पायी गयी। जबकि अंडा खाने से शरीर को 10-20 प्रतिशत फोलेट अौर 20-30 प्रतिशत विटामिन ए, ई अौर बी 12 िमले।  
कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता ः एक अंडे के योक में 210 िम.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल होता है, जोिक िदनभर के िलए जरूरी 300 िम.ग्रा. कोलेस्ट्रॉल की अाधे से अधिक मात्रा है। ऐसा माना जाता है िक अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से यह िदल के िलए अच्छा नहीं है। जबकि कई अध्ययनों के अनुसार अंडे का अौर िदल की बीमािरयों का अापस में कोई संबंध नहीं है। यह जरूरी नहीं है िक डाइट में िमलनेवाले कोलेस्ट्रॉल से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाएगा। वास्तव में िलवर रोज बड़ी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पैदा करता है। अंडा खाने पर लिवर में कोलेस्ट्रॉल कम बनता है। अंडा खाने पर हर व्यक्ति का शरीर अलग ढंग से प्रतिक्रिया जाहिर करता है अौर ज्यादातर लोगों के ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर इसका बुरा असर नहीं पड़ता। सैचुरेटेड फैट अौर ट्रांस फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाने पर िदल पर बुरा असर पड़ता है, ना िक खाने की चीजों में िमलनेवाले कोलेस्ट्रॉल से।
वेट लॉस में मदद ः नियमित रूप से िकए जानेवाले ब्रेकफास्ट की तुलना में अंडे को साबुत अनाज से बनी चीजों के साथ िलया जाए, तो इससे 50 प्रतिशत अधिक पेट के भरे रहने का अहसास बना रहता है, जल्दी भूख नहीं लगती। अध्ययनों से पता चलता है िक अोवरवेट लोग िदन की शुरुअात अंडे के ब्रेकफास्ट से करें, तो लंबे समय तक भूख ना लगने से उनका वजन कम हो सकता है। अंडे के साथ साबुत अनाज से बनी ब्रेड अौर कोई फल व सब्जी ली जाए, तो यह अपने अापमें कंप्लीट डाइट है।
ब्रेन हेल्थ ः अंडे कोलिन का बेहतरीन स्रोत हैं। यह भ्रूण अौर नवजात िशशु के िदमाग के िवकास अौर बड़ी उम्र में मेमोरी को बनाए रखने में मदद करता है। रोज एक अंडा खाने से प्रेगनेंट महिला की 28 प्रतिशत कोलिन की जरूरत पूरी होती है। प्रेगनेंसी अौर ब्रेस्ट फीडिंग के समय कोलिन की बहुत जरूरत होती है।

eggs-1


अांखों की सेहत के िलए ः उम्र का असर अांखों पर भी पड़ता है। कई एंटी अॉक्सीडेंट्स इस िडजेनेरेटिव प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। इन पावरफुल एंटी अॉक्सीडेंट्स में ल्युटेन अौर िजएजैनाथिन अाते हैं। ये एंटी अॉक्सीडेंट्स अांख की रेटिना में बनते हैं। इन दोनों पोषक तत्वों को लेने से कैटरेक्ट अौर मेकुलर िडजेनेरेशन होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। अंडे ल्यूटेन अौर िजएजैनाथिन का बेहतरीन स्रोत हैं। अंडे में िवटामिन ए भी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसकी कमी होने पर अंधे होने का खतरा रहता है। यही वजह है िक अांखों की सेहत के िलए इसे उम्रभर अंडा खाना जरूरी है।
बेस्ट क्वॉलिटी अौर सस्ता प्रोटीन ः शरीर में नए िटशूज बनाने अौर पुराने िटशूज की मरम्मत के िलए प्रोटीन की जरूरत होती है। अंडा बेहतरीन क्वॉलिटी के प्रोटीन का स्रोत माना जाता है। कंप्लीट प्रोटीन फूड माने जानेवाले अंडे में शरीर के िलए जरूरी सभी 9 अमिनो एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो िटशूज की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। अंडे, दूध अौर मछली में कंप्लीट प्रोटीन मिलता है, लेिकन अंडे का प्रोटीन सबसे अच्छी क्वॉलिटी का माना जाता है। दूसरे नंबर पर दूध अौर तीसरे पर मछली का प्रोटीन अाता है।
हड्डियों की सुरक्षा ः  िवटािमन डी कुछेक ही प्राकृतिक रूप से खाने की चीजों में िमलता है। इनमें से एक अंडा भी है। विटामिन डी कैल्शियम को सोखने अौर हड्डियों की सेहत के िलए जरूरी है। इस तरह अंडे को डेयरी प्रोडक्ट के साथ िलया जाए, तो अॉस्टियोपोरोिसस को होने से रोकता है।
बालों व नाखूनों के िलए ः बालों का झड़ना अौर नाखूनों का टूटना शरीर में बायोकेिमकल असंतुलन व कमियों को जाहिर करता है। अंडा खाने से स्वस्थ बाल अौर नाखून अाते हैं। इसमें सल्फर से भरपूर अमिनो एसिड के अलावा  िवटािमन अौर खनिज तत्व भी होते हैं।