Tuesday 14 November 2023 05:06 PM IST : By Ruby-Mohanty

भाईदूज में स्पेशल लंच से भाई को दें सरप्राइज

मथुरा के पेड़े

1092157067

सामग्री: 1 कप खोया या मावा, 1 कप शुगर पाउडर, 4-5 छोटी इलायची का पाउडर और देसी घी।

विधि: गहरी कड़ाही को आंच पर गरम करें। इसमें खोए को क्रम्बल करके डालें और पलटे से लगातार चलाते हुए भूनते रहें। मावा के हल्के ब्राउन होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें और लगातार चलाते रहें। बीच-बीच में घी डालें और लगातार भूनते रहें। चीनी मिलाएं और फिर लगातार भूनते रहें, जिससे मावा जले नहीं। आंच से उतारें। इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। इसे पूरी तरह ठंडा किए बगैर लड्डुओं को बांध लें। अगर पूरी तरह ठंडा करके लड्डू बांधेंगे, तो यह बिखर जाएगा और लड्डू की शेप नहीं आ पाएगी। पेड़ों के सांचे भी मिलते हैं, इसमें भुना हुआ मावा डाल कर इसे खूबसूरत शेप दे सकते हैं।

हैदराबादी डबल का मीठा

2000020676

सामग्री: 4 ब्रेड स्लाइस, 1 लीटर दूध, 10-12 बादाम व काजू की हवाइयां, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप पानी, 1/4 छोटा चम्मच इलायची का पाउडर, चुटकीभर केसर और देसी घी।

विधि: ब्रेड की किनारियां काटें और स्लाइस को बीच में से काट कर तिकोना शेप दें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं। कड़ाही में घी गरम करें। ब्रेड को ब्राउन होने तक तल कर निकालें। पानी और चीनी को मिला कर आंच पर रखें और दो तार की चाशनी बनाएं। तले ब्रेड को चाशनी में डालें और कुछ देर बाद निकाल लें। गाढ़े दूध में प्रत्येक स्लाइस को डालें। ऊपर से पिस्ता, इलायची पाउडर डाल कर ठंडा पराेसें।

चटपटी अदरकी गोभी

2363030219

सामग्री: 1 फूलगोभी मध्यम आकार की कटी हुई, 1 अालू छील कर छोटे क्यूब्स में कटा, 1 बड़ा प्याज बारीक कटा, 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 1 इंच अदरक कसा हुअा, चुटकीभर हींग, 1 बड़ा टमाटर बारीक कटा, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, स्वादानुसार नमक और तेल।

विधि: कड़ाही में तेल गरम करें। जीरा और हींग चटकाएं। प्याज भूनें। इसमें हल्दी डाल कर भूनें। इसमें गोभी, आलू व नमक डाल कर पका लें। इसमें टमाटर डालें और अदरक डालें। लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला डाल कर खुली आंच में रस सूखने तक भूनें। हरा धनिया बुरकें और गरम पूरियों के साथ परोसें।

दही धनिया की पूरियां

2235690423

सामग्री: 11/2 कप मैदा, 1/2 कप आटा, 1/4 कप सूजी,
2 बड़े चम्मच दही, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल।

भरावन के लिए: 1/2 कप हरा धनिया और 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, अजवाइन और काला नमक।

विधि : मैदा, आटा, सूजी सभी चीजें छान लें। इसमें नमक, दही, मोयन के लिए तेल मिला कर गूंध लें। इसे 30 मिनट तक रख दें। उसके बाद इसे एक बार फिर गूंधें और बड़े साइज के पेड़े बना लें। धनिया, हरी मिर्च व नमक मिलाएं। पेड़े में भर कर इसे बेलें और कड़ाही में तेल गरम करके तल लें।