Friday 07 July 2023 05:10 PM IST : By Ruby Mohanty

मुंबइया पात्रा

patra

सामग्री - 7-8 अरबी के पत्ते, 2 कप बेसन, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच गुड़ का बूरा,  1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर, चुटकीभर मीठा सोडा और 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल।

तड़के के लिए - 1 छोटा चम्मच सफेद तिल, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, 1/2 छोटा चम्मच सरसों और चुटकीभर हींग।

विधि - पत्तों को धो लें और बीच में से काट लें। बेसन में सभी पाउडर मसाले, गुड़ और नमक मिलाएं। सोडा, सरसों तेल व पानी मिला कर फेंटते हुए पकौड़े जैसा घोल बनाएं। पत्तों पर बेसन का घोल लगाएं। ऐसे दो-तीन पत्तों की लेअर लगाते हुए रोल करें। रोल्स तैयार होने पर 20-25 मिनट तक स्टीम करें। उसके बार हल्का ठंडा होने पर गोल-गोल काट लें। पैन में तेल गरम करें। सरसों, तिल और हींग चटकाएं। लाल मिर्च डाल कर तैयार रोल्स इसमें डाल कर फ्राई करें। ऊपर से चीनी और सफेद भुने तिल बुरक कर परोसें।

नोट ः अगन आप चीनी/ गुड़ नहीं मिलाना चाहें, तो इसे बिना इसके भी बना सकती हैं।