Friday 21 July 2023 02:58 PM IST : By Ruby Mohanty

साबुत मसूरदाल बिरयानी

1678313602

सामग्री - 2 कप बासमती चावल, 2 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 कप साबुत मसूर की दाल, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, 12-15 करीपत्ते, स्वादानुसार नमक, 1/2 छाेटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच खड़े मसाले जैसे मोटी इलायची, काली मिर्च, छोटी इलायची, 1/2 कप दही, 2-3 बूंदें येलो फूड कलर, 1 स्टार फूल, 3 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, 3 बड़े चम्मच पुदीना बारीक कटा, 2-4 टमाटर स्लाइस और देसी घी।

विधि - कम पानी में मसूर दाल काे खिली-खिली पका लें। चावल काे भी एक कनी रह जाने तक पका लें। तेल गरम करें। खड़े मसाले डाल कर चटकाएं। प्याज सुनहरा होने तक भूनें। लहसुन व अदरक का पेस्ट डालें, करीपत्ते, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक व सभी मसाले डाल कर भूनें। उबली मसूर डालें। दही में पीला कलर, स्टार फूल डाल कर मिक्स करें। इसे दाल में डालें। चावल मिक्स करें। टमाटर, हरा धनिया, पुदीना डाल कर मिक्स करें। बीच-बीच में येलो फूड कलर भी डाल लें। बीस मिनट तक इसे दम पर रखें। देसी घी डाल कर परोसें। इसी विधि से चने की दाल की बिरयानी भी बना सकती हैं। आलू के रायते के साथ परोसें।