चटपटे पनीर नूडल्स

सामग्री - 200 ग्राम पनीर क्यूब्स, 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 कप उबले नूडल्स, 1 प्याज स्लाइस में कटा, 1/2 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस, 1 बड़ा चम्मच चिली सॉस, 1 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और बटर।
विधि - पनीर क्यूब्स पर टोमैटो सॉस, नमक और कॉर्नफ्लोर छिड़कें। इन्हें कड़ाही में गरम बटर में फ्राई कर लें। बचे बटर में थोड़ा बटर मिलाएं। जीरा चटकाएं। स्लाइस किए हुए प्याज भूनें। सब्जी को तेज आंच पर सॉते करें। इसमें नूडल्स, चली सॉस, शेजवान सॉस, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। भुना जीरा और गरम मसाला बुरकें। पनीर मिलाएं। तेज आंच पर सॉते करें। आंच से उतार कर परोसें।
पीनट बटर बनाना परांठा

सामग्री- 2 बड़े चम्मच पीनट बटर, 2 कप आटा गुंधा हुआ, 2 पके केले की स्लाइस, 1/4 कप चॉकलेट सॉस, 2 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर और काली मिर्च।
विधि - आटा के पेड़े बनाएं। 2 छोटे चौकोर परांठे बेल लें। एक पर पीनट बटर लगाएं। ऊपर से केले के स्लाइस लगाएं। ब्राउन शुगर बुरकें। चॉकलेट सॉस डालें। अन्य बेले परांठें से इसे सील कर लें। बटर लगा कर उलट-पलट कर सेक लें। बीच में से काट कर परोसें।