Wednesday 23 September 2020 04:41 PM IST : By Ruby Mohanty

कैसे काम करती है नाइट क्रीम

night-cream-3

अाजकल बाजार में तरह-तरह की नाइट क्रीम उपलब्ध हैं। पर समझ में यह नहीं अाता कि कौन सी हमारी स्किन पर सूट करेगी। सच तो यह है कि कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उम्र, स्किन टाइप अौर बजट जैसी खास बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है। महंगी क्रीमों को खरीदने का फायदा तभी है जब ये अापकी स्किन को सूट करती हों। यह जरूरी नहीं है कि महंगी नाइट क्रीम ही असरदार होगी। रेगुलर अौर मीडियम बजट की क्रीमें भी चेहरे की रौनक बरकरार रखती हैं। नाइट क्रीमों में ब्यूटी अॉइल्स अौर पानी का सही संतुलन होता है, जो रातोंरात त्वचा को ठंडक पहुंचा कर पुनर्जीवित करता है। अगर अापको किसी खास तत्व से एलर्जी हो, तो क्रीम के पैक के लेबल पर लिखी सामग्री को ध्यान से पढ़ लें। 
नाइट क्रीम क्या है
नाइट क्रीम को अाप जादुई क्रीम भी कह सकती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे की त्वचा की कोशिकाएं अौर मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। प्रदूषण, तेज धूप, रोजमर्रा के तनाव जैसी बातें त्वचा को काफी प्रभावित करती हैं। शाम तक त्वचा अपनी चमक खो चुकी होती है। इसीलिए स्पेशल क्रीम की जरूरत होती है। नाइट क्रीम में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को पौष्टिकता प्रदान करते हैं। यह गाढ़ी, खुशबूरहित ऐसी क्रीम है, जो त्वचा की महीन रेखाअों को दूर करती है। तैलीय, मिलीजुली, रूखी सभी तरह की त्वचा के लिए नाइट क्रीम उपलब्ध है। यह सिर्फ बड़ी उम्र की महिलाअों के लिए ही नहीं, बल्कि 25-30 साल की युवतियां भी नाइट क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं। कम उम्र की युवतियों के लिए भी नाइट क्रीम है, जो मुंहासों को होने से रोकती है। इसमें कई फायदेमंद अॉइल्स होते हैं, जो हेवी मेकअप से प्रभावित त्वचा को रातोंरात ठीक करने अौर खोयी नमी फिर से लौटने में उपयोगी साबित होते हैं। वैसे अाजकल नाइट क्रीमों में ब्यूटी अॉइल्स की मात्रा ज्यादा होती है। पर यह बेडशीट पर दाग नहीं छोड़ती है।
ज्यादातर महिलाअों की कॉम्बिनेशन स्किन होने से उनके लिए क्रीम का चुनाव खास होता है। अांखों अौर गालों के अासपास त्वचा रूखी होती है। नाक व माथे के अासपास त्वचा तैलीय होती है। ऐसी परेशानी के समाधान के लिए ऐसी भी नाइट क्रीमें बन रही हैं, जो नॉन कोमेडोजोनिक फॉर्मूला वाली होती हैं। ये क्रीमें रोमछिद्रों को बंद नहीं होने देतीं अौर मुंहासे व रैशेज की समस्या नियंत्रण में रहती हैं। नाइट क्रीमाें की कई वेराइटी होती हैं। कुछ बहुत महंगी होती हैं, जिसमें खास तेल, रेटिनॉल, साइट्रिक एसिड अौर अन्य खास केमिकल होते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के त्वचा में जल्दी जज्ब होनेवाले होते हैं। नाइट क्रीम खरीदने से पहले अपनी स्किन टाइप पर जरूर ध्यान दें।
फायदेमंद एसिडयुक्त क्रीम
अाजकल अच्छी क्वॉलिटी की क्रीमों में खास एसिड का इस्तेमाल होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्रीम खरीदने से पहले अाप भी उनके लेबल पर नजर दौड़ाएं।

night-cream


हैलोरॉनिक एसिड ः यह नाइट क्रीम अौर कोल्ड क्रीम में मौजूद सबसे खास तत्व है, जो त्वचा के दाग को दूर करके त्वचा को पूरी नमी प्रदान करता है। कुछ ही घंटों में चेहरे पर नमी का संतुलन बन जाता है अौर सुबह तक चेहरा मुलायम अौर फ्रेश दिखने लगता है।
एक्सेल 30 ः यह एंटी एजिंग क्रीम में मौजूद ऐसा तत्व है, जो जवां रखने में मददगार होता है। त्वचा से सेल्यूलाइट को कम करके उसे चमकदार रखता है ।
पेपटाइड्स ः क्रीम में मौजूद इस तरह के तत्व त्वचा से झुर्रियों को दूर करने का काम करते हैं।
लाइपोहाइडोक्सी एसिड ः इसे साइलिसेलिक एसिड भी कहा जा सकता है। यह कोशिकाअों में नयी जान डाल देता है। त्वचा की ऊपरी परत की मृत कोशिकाएं इस तत्व के एक्सफोलिएशन से निकल जाती हैं।
ऐलिअोप्लेक्स ः यह सूर्य की रोशनी से सुरक्षित रखनेवाला तत्व है।
कोजिक एसिड ः ऐसा तत्व, जिससे त्वचा पर मेलानिन बनना काफी कम हो जाता है अौर त्वचा का रंग साफ दिखने लगता है। त्वचा काफी संवेदनशील है, तो हर्बल नाइट क्रीम का प्रयोग करें, वरना केमिकल बेस्ड नाइट क्रीम ही लगाएं। अाजकल नेचुरल वाइटनिंग नाइट क्रीम भी उपलब्ध है। यह त्वचा में अासानी से सामंजस्य नहीं बैठा पाती, इसीलिए इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 
रात को ही क्यों लगाएं
कोई भी ब्यूटी ट्रीटमेंट अच्छे नतीजे तभी देता है, जब अाप पूरी तरह रिलैक्स अौर अारामदेह स्थिति में हों। इसीलिए नरीशिंग क्रीम को रात में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्रीम में मौजूद सभी पौष्टिक तत्व अासानी से त्वचा में जज्ब हो पाते हैं। जब अाप सो रही होती हैं, नाइट क्रीम त्वचा में नमी पहुंचा कर उसे पुनर्जीवित कर रही होती हैं। क्रीम में एंटी एजिंग गुण होने की वजह से यह त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने में मदद करती है। नाइट क्रीम अाप 20 साल की उम्र से लगाना शुरू कर सकती हैं। हर उम्र में त्वचा की जरूरत अलग-अलग होती है। अाप 20 की उम्र की हैं, तो एलोवेरा, शहद अौर असेंिशयल अॉइल वाली नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे तैलीय ग्रंथियां कम एक्टिव होंगी अौर मुंहासे कंट्रोल में रहेंगे। अॉइल फ्री नाइट क्रीमें भी मिलती हैं, जो मुंहासों से परेशान युवतियां इस्तेमाल कर सकती हैं।

night


 30 की उम्र में अाप एमिनो एसिड, रेटिनॉल सेरामाइड्स युक्त नाइट क्रीम लगाएं। इससे महीन रेखाएं दूर होंगी अौर त्वचा मुलायम होगी। 40 की उम्र में सोया अौर विटामिन युक्त नाइट क्रीम का प्रयोग करें। इससे चेहरे की सूजन, झुर्रियां अौर झांइयां दूर होती हैं। 50 से ज्यादा साल की महिलाअों के लिए बादाम का तेल, कोका बटर अौर ग्लिसरीन बेस्ड नाइट क्रीम सही मानी जाती है। 
नाइट अाई क्रीम
नाइट क्रीम लगाने के बावजूद अांखों के अासपास की त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए स्पेशल नाइट क्रीम लगाने की जरूरत होती है। इससे क्रो फीट यानी अांखों के अासपास में पड़नेवाली झुर्रियां नहीं होंगी। अाई क्रीम 2 रूपों में मिलती हैं। फ्रूट बेस्ड जैल अौर अॉइल बेस्ड क्रीम। कुछ अाई क्रीमों को लगा कर रातभर छोड़ दिया जाता है। कुछ क्रीमों को लगाने के 20 मिनट के बाद पोंछ दिया जाता है। बादाम के तेल युक्त अाई क्रीम हर उम्र की युवतियों के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है। अंडर अाई क्रीम की तुलना में महंगा जरूर होता है, पर बड़ी उम्र में अांखों के नीचे पड़नेवाली झुर्रियों का खूबसूरती से सफाया होता है।