Monday 11 December 2023 11:07 AM IST : By Ruby Mohanty

सरदियों की टैनिंग मिनटों में होगी छू मंतर

पपीते और अंडे का फेस पैक

1430973071

- एक टुकड़ा पपीता, एक अंडा, दूध में भीगे 2-3 बादाम का मिक्सी में पेस्ट बनाएं। इसमें चाहें, तो आप कुछ बूंदें शहद की डालें।

- इस पैक को आप तैयार करके फ्रिज में 2-3 दिनों तक रख सकती हैं। धूप से आने के बाद या धूप सेंकने के बाद जब भी महसूस करें कि स्किन टैन हो गयी है, तो इस पैक को लगा कर 20 मिनट तक रखें और सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

- अगर स्किन ऑइली है, तो इसमें मुलतानी मिट्टी भी मिलायी जा सकती है। पपीते में ऐसा रसायन होता है, जो डेड स्किन को रिमूव करके स्किन में ताजगी महसूस कराता है।

- अंडा धूप से चेहरे पर पड़ी महीन रेखाओं को दूर करता है।

तुलसी, दही और मूंग का फेस पैक

1380761495

- मूंग की दाल को दही के पानी में भिगो कर 2 घंटे के लिए रखें। उसके बाद दही में मूंग दाल मिला कर मिक्सी में पेस्ट बनाएं। इसमें अलग से तुलसी का रस डालें।

- तुलसी की जगह आप पुदीना भी डाल सकती हैं, वैसे इस मौसम में हरा धनिया भी खूब मिलता है। हरा धनिया या एलोवेरा का जैल चेहरे को टैन फ्री रखता है।

- आप चाहें, तो एलोवेरा का पल्प या रस मिला कर भी इस पैक में डाल कर इस्तेमाल कर सकती है। धूप में झुलसी त्वचा पर यह पैक असरदार साबित होता है।

- एलोवेरा जैल और दही को मिक्स करके लगाने से भी विंटर रैशेज से राहत मिलती है। साफ चेहरे पर इसे लगा कर 20 मिनट तक रखें औरचेहरा धो लें।

दही, शहद और पपीते का फेस पैक

1389132407

- पके पपीते का एक टुकड़ा दही और शहद मिला कर मिक्सी में पेस्ट बनाएं। जब आप देखें कि आपकी त्वचा धूप से लाल हो गयी है और कुछ देर के बाद यह काली पड़ने लगी है, तो आप चेहरे पर इसे लगा कर अाधा घंटे के लिए छोड़ दें।

- उसके बाद हल्के ठंडे पानी से इसे धो लें। इस पैक को आप रोज भी लगा सकती हैं, यह चेहरे को निखारने के साथ-साथ टैन फ्री भी रखता है।

- सिर्फ दही लगाना भी सनटैन को दूर करने में मददगार है।

- चेहरे को कच्चे दूध से साफ करके एक टुकड़ा पका पपीता मल कर आधा घंटे के लिए छोड़ सकती हैं।

- पपीते का पेस्ट और एलोवेरा जैल मिला कर लगाने से स्किन टैन फ्री हो
सकती है।