Saturday 28 November 2020 12:05 PM IST : By Ruby mohanty

ऑइली स्किन वाली युवतियां किन बातों का ध्यान रखें

गरमियाें में तैलीय त्वचा की परेशानी से कैसे दूर रहें। इसके लिए घर में करें कुछ आसान और असरदार उपाय  

oily-skin-care-1


 ➢ गरमियाें में त्वचा की तैलीय ग्रंथियां काफी एक्टिव होती हैं और त्वचा के चिपचिपेपन की परेशानी से बचना अकसर मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चेहरे पर हेल्दी ग्लो कायम रहने की उम्मीद करना बेमानी है। पर स्पेशल फेस पैक लगाएं, तो यह नामुमकिन भी नहीं।
 ➢ तेज धूप में निकलने से बचें। इससे त्वचा पर मौजूद तैलीय ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं, जिससे ब्लैक हेड्स और पिंपल्स की समस्या हो जाती हैं।
 ➢ नीम की 2-3 पत्तियां, 2-3 पोदीने की पत्तियां, 2-3 तुलसी की ताजी पत्तियां और ताजे गुलाब की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें। इसमें मुलतानी मिट्टी मिला कर पैक बना कर लगाएं।   
 ➢ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन दूर होंगे, त्वचा के पोर्स सांस लेंगे। त्वचा में नमी बरकरार रहेगी।
 ➢ फेस स्क्रब के लिए जौ का आटा और दूध मिला कर चेहरे और गरदन पर लगाएं। 10 मिनट के बाद हल्के हाथ से मलते हुए धो लें।
 ➢ मुलतानी मिट्टी और दही, नीबू का रस और कुछ बूंद विच हेजल की मिला कर चेहरे व गरदन पर लगाएं। हल्का सूखने पर धो लें।
 ➢ नीम की कोमल पत्तियां, 2-3 गुलाबी की पंखुड़ियां, 2 तुलसी की ताजी पत्तियां, 2 पोदीना की पत्तियां सभी को मिला कर पेस्ट बनाएं। मुलतानी मिट्टी के साथ मिलाएं। एक छोटा चम्मच दही भी डालें। साफ चेहरे पर लगाएं।
 ➢ खट्टे फलों से तैयार फेस पैक से त्वचा की तैलीय ग्रंथियों की सक्रियता कम होती है। इसे आप नियमित भी लगा सकती हैं। इसके लिए खीरे को कस लें, इसमें कुछ नीबू का रस और कुछ बूंद पोदीने का रस मिलाएं। साफ चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। 20-25 मिनट के  बाद चेहरा धो लें।

oily-skin-care-2


 ➢ खीरे का रस, नीबू का रस, तरबूज का रस, सभी बराबर मात्रा में मिला कर साफ चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। ठंडे पानी से धो लें। मुलतानी मिट्टी, पोदीना रस, बिना क्रीमवाली दही सभी को मिला का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
 ➢ मसूर दाल को धो कर खीरे के रस में भिगोएं। इसका पेस्ट बनाएं। चेहरे साफ करें तैयार मसूर का पैक लगाएं और हल्का सूखने पर धो लें।
 ➢ चंदन पाउडर को गुलाबजल में मिला कर नियमित लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है। मुंहासे कम होते हैं। त्वचा बदरंग नहीं रहती।  
 ➢ संतरे के छिलके को सुखा कर पाउडर बनाएं। चार बड़े चम्मच बेसन और 4 बड़े चम्मच दूध मिलाएं। इसे साफ चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
 ➢ तैलीय त्वचा में मुंहासों के दाग बहुत जिद्दी होते हैं। इन्हें दूर करने के लिए आलू का रस या पोदीने का रस इस्तेमाल करें। दो हफ्ते में नतीजे दिखायी देंगे।  
 ➢ ताजे मौसमी फल खाएं। इससे बॉडी हाइड्रेट और डिटॉक्स भी रहेगी। इससे त्वचा पर मुंहासों की समस्या कम होगी। एंटी ऑक्सीडेंट फल जैसे पपीता, कीवी अौर मौसमी सब्जियां अपनी रुटीन डाइट में शामिल करें।