Wednesday 05 July 2023 03:14 PM IST : By Manish Malviya

3 जुलाई से 9 जुलाई के बीच जन्मदिन वालों का वार्षिक भविष्यफल

tarot-3-july

3 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग कल्पना अच्छी कर लेते हैं| ये बिना सिर-पैर की चिंता करने में भी लगे रहते हैं| धन का अभाव इन्हें प्राय नहीं होता है| शिक्षा के क्षेत्र में यह विशेष सफल होते हैं| यह वर्ष इनके लिये किसी क़ानूनी मामले से बाहर निकलने वाला हो सकता है| किसी प्रॉपर्टी की बिक्री से भी फायदा होगा|

4 जुलाई को जन्मे लोग चाहे कितना भी बड़ा मुकाम हासिल कर लें, पर मुश्किलें उनका पीछा नहीं छोड़ती है| इन्हें जो भी मिलता है, उसे बनाए रखने के लिये लगातार मेहनत करनी पड़ती है| इनको ऐसी बीमारी होने का खतरा होता, जिसे चिकित्सक को समझने में मुश्किल आती है| यह वर्ष इनके लिये हार्ड वर्क वाला होगा| कुछ ज्यादा ही संघर्ष के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे| हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा|

5 जुलाई को जिनका जन्मदिन है, वह बहुत बड़े सपने देखने वाले होते हैं| दूसरों पर शासन करने में इनकी रूचि भी बहुत होती है| इनका आत्मविश्वास इन्हें अत्यधिक सफल बनाता है| यह वर्ष इन्हें अपने कामों से अच्छा यश दिला सकता है| सफलता के नये आकाश यह इस वर्ष छू सकते है| आर्थिक रूप से भी यह वर्ष मजबूती देने वाला होगा|

6 जुलाई को जन्म लिये लोग धन के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं| यह अपनी योग्यता से तो अच्छा पैसा कमाते ही हैं, इन्हें विरासत में, विवाह में भी धन संपत्ति मिलने के चांस होते है| इन्हें जल्दी कोई रोग भी नहीं घेरता है| यह स्वस्थ्य ही रहते है| इस वर्ष इनको किसी काम से अपयश मिल सकता है| इनकी मूड भी बदलता रहेगा| मानसिक टेंशन भी परेशान करेगा|

7 जुलाई को जन्म लिये लोग यदि लग कर किसी काम को करें, तो बहुत सफल होते है| जीवन के आरंभिक दिनों में प्रायः इन्हें पैसे कमाने में दिक्कत होती है| पर बाद में यह अच्छा धन कम लेते हैं| यह एक साथ या एक के बाद एक कई कामों से पैसे कम लेते हैं| जितना यह प्रसन्न रहते हैं इनकी हेल्थ भी उतनी ही अच्छी रहती है| यह वर्ष इनके कार्यो के विस्तार के लिए अच्छा रहेगा| सामाजिक कार्यों से लेकर धार्मिक कार्यों में भी अपना समय देंगे| कुछ नया सीखने या करने में भी दिलचस्पी दिखायेंगे| 

8 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग अपने स्थिर काम-धंधे के लिये अपनी मध्य आयु तक संघर्ष करते रहते है| इन्हें सफ़लत धीरे और देर से मिलती है| यह स्वभाव से गंभीर होते है| प्राय यह न्यायप्रिय और ईमानदार होते है| इस वर्ष इनके जीवन में कुछ अकस्मात् ही अच्छा होगा| धन का भी फायदा आश्चर्यजनक रूप से हो सकता है| हालाँकि थोड़ी उठा-पटक रहेगी पर परिणाम अच्छे ही मिलेंगे|

9 जुलाई को जिनका जन्म हुआ है, वह एक स्थान पर टिक नहीं पाते हैं| प्रायः यह अपना स्थान बदलते रहते है| इनको यात्राओं में भी दुर्घटना आदि की आशंका बनी रहती है| इनमें नेतृत्व करने का गुण हमेशा बलवती होता है| यह सौम्य स्वभाव के होते हैं, पर जरुरत पड़ने आक्रामक भी बहुत हो जाते है| यह साल इनको आर्थिक रूप से फायदा देने वाला रहेगा| किसी नए काम या व्यापार की भी शुरुआत हो सकती है|