Monday 29 May 2023 05:12 PM IST : By Manish Malviya

29 मई से 4 जून तक जिनका जन्मदिन है, वे जानें कि कैसा रहेगा यह वर्ष उनके लिए

tarot-1a

29 मई से 4 जून तक जिनका जन्मदिन है, वे जानें कि कैसा रहेगा यह वर्ष उनके लिए, टैरो न्यूमेरोलॉजी के आधार पर आपका भविष्यफल बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-

29 मई को जन्म लेने वाले लोगों को जीवन में भाग्य के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं| कभी बहुत अच्छी स्थिति में रहते हैं, तो कभी इन्हें बहुत बुरी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है| यह जितने विनम्र रहते है, उतने ही गुस्सैल भी होते हैं| जब कभी भी इन्हें अपनी शरारतों के कारण चोट आदि भी लगती रहती हैं| पब्लिक डोमेन में आने वाले कामों से अच्छा धन कमा सकते हैं| यह वर्ष एक अच्छे वर्ष के रूप में जाना जा सकता है| इस वर्ष आर्थिक रूप से विशेष लाभ हो सकता है| आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती है| भौतिक सुख-सुविधाओं को जुटाने के लिये वर्ष अच्छा है|

30 मई को जिनका जन्मदिन है, उन्हें कुछ विशेष चतुर लोगों की श्रेणी में रखा जा सकता है| ये अपनी सूझ-बूझ से जीवन में प्रगति करते रहते हैं| इनकी सक्रियता ही इन्हें बड़ी सफलता दिलाती है, इसलिए इन्हें हमेशा बिना रुके अबाध गति से आगे बढ़ते रहना चाहिए| हालांकि यह वर्ष इन्हें इनके मन-मुताबिक परिणाम नहीं देगा| कार्य क्षेत्र में तो कुछ बेहतर रिजल्ट आ भी जाए पर रिश्तों में उलझने जिंदगी को नए मोड़ पर ला कर खड़ा कर सकती है|

31 मई को यदि आपका जन्मदिन है, आप जीवन के संघर्षों में तपते हुये सोने की तरह निखर कर आते हैं| आपकी महत्वाकांक्षाएं बड़ी होती हैं और आप उन्हें पाने में भी कामयाब होते हैं| बस थोड़ी चिंता इस बात की है कि उन्हें पाने में आपको बाधाएं, रुकावटें ज्यादा आती हैं और उसमे स्थायित्व का भी अभाव रहता है| यह वर्ष आप अपनी अनूठी योजनाओं से सफलता के नये शिखर छू सकते हैं| कुछ झुकाव धर्म-अध्यात्म की तरफ भी बढ़ेगा|   

1 जून को यदि आपका जन्म हुआ है, आप हमेशा ऊर्जावान रहते हुए किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे| आप एक ही समय में एक से अधिक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाते नज़र आएंगे| आप परोपकारी, दयालु स्वभाव के भी हो सकते हैं| इस वर्ष आप यदि विदेश से संबंधित कुछ प्लान कर रहे हैं, तो वह पूरा होगा| धन से संबंधित अच्छा लाभ भी इस वर्ष हो सकता है| नया वाहन, फ़ोन भी ले सकते हैं| किसी नए व्यापार को शुरू करने के लिये भी समय अच्छा है|

2 जून को यदि आपने जन्म लिया है, तो हो सकता है कि आप आप पैसों के पीछे पागल न होने वाले लोगो में हों| आप के पास पैसे हो या न हो, या बहुत अधिक हो, तब भी आप उसकी कुछ परवाह नहीं करेंगे| आप का स्वास्थ्य आप को जब-तब परेशान कर सकता है| यह वर्ष उन सब लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो संतान की, विवाह की, नए मकान की, नए वाहन की कामना कर रहे थे| इन लोगों की ये इच्छाएं पूरी होंगी|

3 जून को पैदा हुये लोगों में काम के प्रति एक जूनून होता है| किसी भी काम में अपना 100% देने की अद्भुत क्षमता के कारण यह जीवन में बहुत सफल हो जाते हैं| यह वर्ष उन लोगों के लिये बहुत अच्छा रह सकता है, जो किसी शैक्षणिक संस्था, धार्मिक संस्था या सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं| जो लोग विदेश जा कर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिये वहां जाने के अवसर खुलेंगे| कुछ नया सीखने या किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिये भी वर्ष अच्छा है| मन का झुकाव अध्यात्म के द्वारा जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में हो सकता है|

4 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप मन से जितना मजबूत रहेंगे, उतने ही स्वस्थ रहेंगे| आप हमेशा अपनी नयी खोजों के कारण चर्चा में रह सकते हैं| यदि आपका भाग्यांक 5 है तो आप जीवन में बहुत अधिक सफल हो सकते हैं| हालांकि आप को जो भी मिलेगा वह आसानी से नहीं मिलेगा| थोड़ी जद्दोजहद, ऊंच-नीच, मेहनत के बाद ही आप एक अच्छी प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे| इस  वर्ष कुछ तात्कालिक फायदे हो सकते हैं| किसी प्रॉपर्टी के बिकने से भी लाभ होगा| किसी क़ानूनी मामले में आपको राहत मिल सकती है|