Wednesday 19 July 2023 11:53 AM IST : By Manish Malviya

जिनका जन्मदिन 17 जुलाई से 23 जुलाई तक है…उनके लिए कैसा है यह वर्ष

tarot-july

17 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग शांत और गंभीर दिखते हैं| यह थोड़े शर्मीले भी होते हैं| इन्हें देख कर यह अंदाज़ लगाना मुश्किल होता है कि इनके मन में क्या है| यह जिन्दगी के संघर्षों में तपकर बड़ी पोजिशन में पहुंच जाते हैं, या कोई ऐसा बड़ा काम कर जाते हैं, जिससे कि दुनिया इन्हें याद रख सके| यह अच्छे व्यवसायी, इन्वेस्टर होते हैं| आने वाले समय में इन्हें कुछ अच्छी अचीवमेंट मिल सकती हैं| पर यह कुछ समय के लिए ही होती है| राजनीति से जुड़े लोग अच्छा करेंगे|

18 जुलाई को जन्मे लोग अपनी राय को हर हाल में महत्व देते हैं| यह अपने समूह में विशेष स्थान रखते हैं| इनका सोशल जीवन अधिक होने इनकी पारिवारिक लाइफ में परेशानी आती रहती है| हालांकि यह अपने परिवार के प्रति समर्पित होते हैं| यह लोगों पर अच्छा प्रभाव पैदा करते हैं| ये लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं| इस वर्ष में इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी| जॉब या व्यवसाय में आय में इजाफा होगा| नए लोगों से संपर्क होने पर फायदा मिलेगा| 

19 जुलाई को जिनका जन्मदिन है, वह अपने पहनने, ओढ़ने और दिखने में हमेशा सजग रहते हैं| ये सोच-विचार कर ही बोलते हैं| उम्र के साथ परिपक्व और निखरते जाते हैं| ये दयालू होते हैं| यह छोटे काम की जगह बड़े काम करने में विश्वास करते हैं| बड़े सपने ले कर चलते हैं,  भावुक भी होते है| मन की बात जल्दी ही दूसरो कों बता देते हैं| इस वर्ष इनकी विवाह, संतान से जुडी कामनाएं पूरी होंगी| कुछ लोगों के जीवन में नए प्रेम प्रसंग शुरू हो सकते हैं| विदेश जाने के चांस भी हैं|

20 जुलाई वाले जीवन के हर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव को झेलते हुये जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं| इनके दोस्त भी बदलते रहते हैं| इन्हें जीवन में खुद ही बदलाव, अस्थिरता पसंद आने लगती है| एक पटरी पर चलता जीवन इन्हें रास नहीं आता| यह रोमांचक जीवन जीना पसंद करते हैं| यह कई बार तो खुद ही कुछ ऐसा कर लेते हैं कि इनके जीवन में उठा-पटक मच जाती है| यह वर्ष इनके सभी कार्य अटकते ही रहेंगे| इन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| व्यवसाय में, जॉब में कुछ ख़ास उन्नति नहीं होगी| केवल सोशल या धार्मिक कार्यो में इन्हें कुछ अच्छा देखने मिलेगा|

21 जुलाई को जन्म लिए लोग किसी न किसी वजह विवाद में बने रहते है| इन्हें सुलह या मध्यस्था करने में महारत हासिल होती है| इन्हें सोशल लाइफ बहुत पसंद रहती है| इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं रहता| यह बहुत महत्वकांक्षी होते है| यह राजनीति या व्यापार में सफल हो सकते हैं| इस वर्ष इनके जमीन-जायदाद या कानून से संबंधित रुके हुये कार्य बन जाएंगे| किसी का कुछ गलत करेंगे तो उसका फल भी भुगतना पड़ सकता है| शार्ट टर्म पैसे कमाने के चक्कर में पैसा गवां सकते हैं|

22 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग कभी अर्श पर तो कभी फर्श पर दिखते है| इन्हें कभी राजा सा जीवन मिलता है तो कभी फकीरी में दिन गुजारने पड़ते हैं| यह अपनी मजबूत संघर्ष शक्ति की वजह हर ऊंची-नीची परिस्थिति को सह लेते हैं| यह डोमिनेंट और एग्रेसिव स्वभाव के होते हैं| किसी की ना सुनना इन्हें पसंद नहीं आता| इस वर्ष इन्हें वह सब मिल सकता जो पिछले कुछ समय इनसे दूर-दूर ही था| जिसके पीछे यह भाग तो रहे थे पर वह इनके हाथ नहीं आ रहा था| कुछ बड़ा कार्य भी इस वर्ष यह सफलता से कर सकते है| आर्थिक रूप से भी प्रसन्नता मिलेगी|

23 जुलाई को जिनका जन्म हुआ है, वह तमाम तरक्की के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं| यह हर चीज़ को जानने, समझने में बहुत रूचि लेते हैं| बाल की खाल निखालने में यह निपुण होते है| इनके कार्यों की वजह से समाज में अच्छी इज्जत मिलती है| यह निरंतर परिवर्तन करते रहते हैं| इस वर्ष जो चल रहा है, उसमे यदि कुछ बदलाव करेंगे तो इन्हें इनकी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे| मन को परेशान करने वाली कुछ समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं| आय में भी उतार-चढ़ाव आएंगे|