Saturday 30 January 2021 12:23 PM IST : By Ruby Mohanty

एक बार घर में इन ब्रेड स्प्रेड्स को बना लेंगी, तो मक्खन और पीनट बटर को भूल जाएंगी

bread-spreads-1

बादामी मक्खन

बादाम में मैगनीशियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से हार्ट हेल्थ और उसका ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इसमें अच्छे वसा से दिल की बीमारियों के खतरे कम हो जाते हैं। बादाम को क्रश करने के बाद इसमें मौजूद तेल निकलता है जो दानेदार एलमंड बटर में इस्तेमाल होता है। इसे फ्रूट या स्मूदी के साथ एंजॉय किया सकता है।

कैसे बनाएंः आपको चाहिए 3 कप बादाम, नमक, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच वनिला एसेंस, 2 बड़े चम्मच मेपल सिरप या शहद। बादाम को भून लें। ठंडा होने दें। मिक्सी में पाउडर बनाएं। इसमें दालचीनी, नमक, वनिला एसेंस और मेपल सिरप या शहद मिलाएं। फिर से मिक्सी में चलाएं। कुछ देर बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं। यह 2 हफ्ते तक ठीक रहेगा।

काजू बटर

काजू कैल्शियम और मैगनीशियम से भरपूर है। काजू बटर बनाने के लिए भूने काजू का प्रयोग ना करें। इसमें तेल भी मिलाना पड़ता है जिसकी वजह से यह ज्यादा कैलोरी वाला हो जाता है। वरना यह हेल्दी स्प्रेड माना जाता है। काजू बटर सलाद और कुकीज में इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे बनाएंः 3 कप भुने काजू, 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल। मिक्सी में काजू का पाउडर बनाएं। इसमें नारियल का तेल मिलाएं। एक बार फिर मिक्सी चला लें। थोड़ा सा नमक मिलाएं।

पिस्ता बटर स्प्रेड

पिस्ता बटर में विटामिन बी6 की प्रचुरता होती है। जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने और नर्वस सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है। पिस्ता में काफी मात्रा में फाइबर होता है। पिस्ता बटर में एक बात की खासियत होती है कि इस बटर का फ्लेवर काफी माइल्ड होता है। इसे नमकीन या मीठा दोनों ही तरीके से बना सकती हैं।

हेजल नट्स बटर

हेजल नट्स में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है। मैगनीज जैसे कुछ माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट , विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो सुपर हेल्दी रखने के लिए अच्छे माने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सेल्स डैमेज होने से रोकते हैं। यह केला, ओट्स के साथ हेल्दी ब्रेकफास्ट का अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है।

कैसे बनाएंः 3 कप हेजल नट्स, 1/4 छोटा चम्मच नमक, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच वनिला, 2 बड़े चम्मच शहद । 2-3 चम्मच चीनी। हेजल नट्स को भून लें। ठंडा होने दें। मिक्सी में इसका पाउडर बनाएं। इसमें दालचीनी, नमक, चीनी, शहद मिलाएं। मिक्सी में चलाएं। कांच के जार में डाल कर फ्रिज में रखें। इसी तरह से पिस्ता बटर स्प्रेड भी बनाया जा सकता है।

कर्ड ब्रेड स्प्रेड

1 किलाे कपड़े से छना दही, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा पुदीना, 2 हरी मिर्च बीज निकाल कर बारीक कटी, 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा, स्वादानुसार नमक। सभी को मिला कर स्प्रेड बनाएं। जो लोग बटर नहीं खाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।