Tuesday 18 August 2020 12:20 PM IST : By Ruby Mohanty

हैप्पी सेक्स लाइफ का अाप पर होता है यह असर

happy-sex-1

प्यार का सिलसिला ऐसा हो, जो देर तक मन के तारों को झंकृत करें। सुबह की अोस मन की मखमली दूब पर देर तक ठहरी रहे। सचमुच यह ख्वाब नहीं, सिर्फ अौर सिर्फ खुशनुमा संसर्ग का मीठा असर है। पिछली रात संसर्ग सुकूनभरा हो, तो यह अगली सुबह स्त्री के तन-मन पर दिखता है। सुबह झटपट नहा कर बहुत करीने से तैयार होना पिछली रात का ही असर है। करीने से संवारे बाल, अांखों में प्यार की चमक अौर चेहरे पर खिली-खिली मनमोहक मुस्कान... वह खुद को चुस्त अौर फुर्तीला महसूस करती है। उसकी यह फुर्ती किचन में ही नहीं, घर के हर काम में दिखती है। स्वभाव में ठहराव अाता है अौर मिजाज से नाराजगियां दूर होती हैं। वह अपने साथी के लिए तैयार हो जाती है,  फिर से एक खूबसूरत दिन, दोपहर, शाम अौर एक अदद रात व पूरी जिंदगी गुजारने के लिए तैयार रहती है...

अाज की रात, कल से हो जुदा


बीत गयी, सो बात गयी। अाज की रात प्यार का इरादा रखने से पहले जरा अाईने में खुद को निहारना स्त्री के अात्मविश्वास को ही दर्शाता है। अापका भी मन कुछ इसी तरह का है, तो कुछ इस तरह से सजे-संवरें, जो अापके साथी के मन को गुदगुदा दे। झुमके, बिंदी, चूड़ियां, पायल अौर रेशमी जुल्फों के पेंच अौर तन की महक सभी कुछ प्यार में जादू सा असर करती है। अपलक खूबसूरती पर नजर ठहरती है। सिल्क, शिफॉन, साटिन... ऐसे फैब्रिक हैं, जो एक-दूसरे को करीब अाने अौर उत्तेजना में ताजगी बनाए रखने में मदद करते हैं। सूती साड़ी, माथे पर सुर्ख बिंदी अौर कई बार कजरारे नैनों की सादगी भी साथी को मोह लेती है। चंदन, गुलाब, बेला, जूही की खुशबू से तर रुई के फाहे नर्व पॉइंट पर छुअा कर फिर तकिए के कवर के अंदर रख दें। प्यार में जादू महसूस करेंगी। सेज महकेगी, तो तन-मन भी महकेगा। मादक पलों के ख्वाब मूर्त हो उठेंगे। 

इच्छा जगाएं अौर पूरा करें


प्रेम को ले कर क्या चाहती हैं, कैसे चाहती हैं, कितनी देर चाहती हैं, क्यों चाहती हैं, कभी कल्पना की है क्या? अौर अगर इच्छाएं सिर्फ कल्पना के लहरों में ही गोते खा रही हों, तो इस कशिश को पूरा करने की कोशिश करें। पहले अापने कभी साथी को इसका संकेत दिया। जब तक इच्छाएं जबां तक नहीं अाएंगी, उनके कानों को नहीं गुदगुदाएंगी, तो प्यार में रोमांच कैसे पैदा होगा? इसीलिए तन की सुनें। दिल के किसी कोने में संसर्ग को ले कर भी कोई भी नयी-पुरानी इच्छा है, तो उसे साथी से साझा करें अौर पलों को जिएं। रोमांटिक मूवी, कविताअों अौर शायरी की किताबों की कतार से प्यार को लंबी जिंदगी मिल सकेगी। अावाज अौर अल्फाज भी पलों में रूमानियत घोलते हैं। दिल रुई सा हल्का हो कर एक-दूसरे के इर्दगिर्द उड़ने लगता है। पर प्यार की कशिश को कोशिश में बदलना स्त्री के हाथ में है।

वक्त, बेवक्त या फिर ...


उनके करीब बैठ कर खिलखिलाना हो, तो घड़ी की सुइयां ना देखें। यह ना सिर्फ रिश्ते को सिकोड़ देता है, बल्कि वक्त पर ध्यान लगा होने से एक-दूसरे का साथ दिल से नहीं दे पाते। इसीलिए तयशुदा तारीख, घड़ी की सुइयां, सुबह-शाम, नून-तेल-तरकारी सभी को ताक पर रख कर एक-दूसरे की निकटता का अानंद लें, पॉजिटिव असर अानेवाले समय में दिखेगा। जीवन से निराशा दूर होगी। रिश्ते को सही मायने में देखने का नजरिया अलग होगा। 

तनाव छूमंतर अौर नींद से दोस्ती


सेक्स से रिलैक्स होते ही शरीर में प्रोलैक्टिंग रसायन रिलीज होता है, जिससे जल्दी झपकी अाने लगती है अौर जल्दी ही बिना किसी मशक्कत के नींद में डूबने लगते हैं। शरीर में फील गुड केमिकल पैदा होता है। तनाव दूर होता है अौर अाप खुद में अात्मविश्वास महसूस करते हैं। नियमित सेक्स से तनाव का दुष्प्रभाव शरीर पर नहीं हो पाता। नतीजा, ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। नए शोधों के मुताबिक, उदासी अौर सेक्स का गहरा संबंध है। सेक्स से मूड बूस्टिंग हारमोन्स रिलीज होते हैं अौर उदासी दूर होती है।

हारमोन्स में संतुलन

happy-sex-1


स्त्री के स्वास्थ्य की पहली शर्त उसके खुश रहने से है। खुशी तभी मिलेगी, जब उसके साथी से उसका रिश्ता मधुर होगा। इस मधुर अौर रिलैक्स रिश्ते का असर हारमोन्स पर पड़ता है। टेस्टोस्टेरॉन व इस्ट्रोजन का स्तर अच्छा होता है। टेस्टोस्टेरॉन से सेक्स लाइफ सुधरती है। यौवन लंबी उम्र तक बरकरार रहता है। तनाव का स्तर कम होने से हारमोन्स सही काम करते हैं। दिल ठिकाने पर रहता है। अॉस्टियोपोरोसिस के खतरे कम होते हैं।

कैलोरी होती है बर्न


सेक्स को एक तरह से बढ़िया वर्कअाउट माना जाता है। हां, यह ट्रेडमिल की जगह भले ही नहीं ले सकता है, पर शरीर को कई फायदे दे सकता है। इसमें एक मिनट में 5 कैलोरी बर्न होती है। यह हृदय में रक्ससंचार सही रखता है अौर इससे शरीर की कई मांसपेशियाें की कसावट बनी रहती है। इतना ही नहीं, हार्ट अटैक के खतरे कम हो जाते हैं। सेक्स में ज्यादा समय देंगे, तो तन अौर मन दोनों को ज्यादा लाभ होगा। सेक्स पर वर्कअाउट के तौर पर कई शोध भी हुए हैं।

ब्लैडर कंट्रोल


किसी भी स्त्री का पेल्विस एरिया कमजोर होने की वजह से ब्लैडर के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। अच्छी सेक्स लाइफ के कारण पेल्विस एरिया में रक्तसंचार सही रहता है। अॉर्गेज्म की वजह से पेल्विस एरिया की मांसपेशियाें में कॉन्ट्रैक्शन (संकुचन क्रिया) होता है, जिसकी वजह से यह हिस्सा मजबूत होता है। अगर अाप हफ्ते में कम से कम 2-3 बार अॉर्गेज्म सुख लेती हैं, तो ब्लैडर संबंधी खतरे कम रहेंगे। इसके अलावा रोज कीगल एक्सरसाइज या फ्लोर एक्सरसाइज करें, जिसमें पेल्विस मसल्स मजूबत होंगी। इस मामले में तितली योग अासन उपयोगी है। इतना ही नहीं, मजबूत पेल्विस की वजह से पीरियड्स पेन की समस्या भी ना के बराबर होगी। पेल्विस के व्यायाम करें, साफ रहें, सही मात्रा में पानी पिएं, तो यूटीअाई की शिकायत दूर रहेगी।