Tuesday 14 July 2020 12:22 PM IST : By Meena Pandey

भविष्य का झरोखा होते हैं सपने, इनके भी मतलब होते हैं

dream-catcher-1

सोते समय अानेवाले सपने भविष्य की छोटी सी झांकी हैं। सपने में अग्नि, नदी पहाड़, बाढ़ देखने का क्या अर्थ है, भविष्यवक्ता राखी यल्लप्रगड़ा बता रही हैं।
मनोवैज्ञानिकों की मानें, तो सोते समय हमारा अंतर्मन दिनभर के विचारों, अनुभूतियों को सोते समय स्वप्न के रूप में प्रकट करता है। हमारी चेतना अौर अवचेतन मन जो महसूस करता है, वह स्वप्न में नजर अाता है। वहीं ज्योतिष सपनों को भविष्य के संकेत बताते हैं। अाइए जानते हैं ज्योतिष राखी यल्लप्रगड़ा से कि हमारे सपनों में भविष्य के क्या संकेत छिपे हैं।
नदी, समंदर, बाढ़ देखना
नदी ः सपने में नदी देखने का मतलब है लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी होनेवाली हैं। सपने में नदी देखना अच्छा है। खासकर अगर अाप सपने में लहरों को चीरते हुए अाराम से तैर रहे हैं, तो जान लीजिए कि अापकी सेहत उत्तम रहेगी अौर अगर तबीयत नासाज है, तो जल्दी ही बीमारी से मुक्ति मिलनेवाली है। सपने में समंदर में खुद को नहाते अौर अठखेलियां करते हुए देखा है, तो इसका मतलब कोई पुरानी बीमारी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी अौर अागे का जीवन अानंदमय रहेगा। लेकिन नदी में किसी दूसरे या खुद को गिरते देखने का सपना अच्छा नहीं है। कोई बुरा समाचार मिल सकता है या कोई समस्या, चिंता या परेशानी शुरू होनेवाली हो सकती है। इसी तरह अपने डूबने का सपना देखना भी अशुभ होता है। अापको एक साथ कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सपने में अोर से छोर तक फैले समंदर को देखना धन में वृद्धि का संकेत है।
बाढ़ ः अगर अापने खुद को सपने में बाढ़ से घिरे देखा है, तो धनहानि की संभावना है। अगर अापने समंदर में तूफान देखा है, तो अापके सम्मान में कोई कमी अा सकती है।
झरना ः सपने में झरना देखना इस बात का सूचक है कि सभी दुखों के अंत का समय अा गया है। इसी तरह सपने में फव्वारा देखने का मतलब चिंताएं खत्म अौर इच्छाएं पूरी होनेवाली हैं।
बरसता पानी ः सपने में अपने अापको बरसते पानी में भीगते हुए देखा है, तो इसका मतलब बिजनेस में लाभ अौर नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। बच्चों के अच्छे रिजल्ट अाने का संकेत हो सकता है। यह इस बात का द्योतक भी है कि अापका वैभव अौर यश बढ़ेगा।

dream-catcher-2


अाग का दिखना
अग्नि पवित्रता अौर गुणों की सबसे बड़ी पारखी है। यह शुभ स्वप्न है। अापने जिस लक्ष्य के लिए बहुत मशक्कत की है, बस वे तमन्नाएं पूरी होनेवाली है, वह भी बहुत अच्छी तरह। धन की प्राप्ति होगी। लेकिन अगर अाप अाग में किसी को जलता हुअा देखें, तो यह अशुभ है। बिजनेस में नुकसान पहुंचने का संकेत है। अगर अाप अाग जला कर हाथ में पकड़ते हैं, तो अनावश्यक खर्चे होंगे। अाग चारों अोर फैली हुई देखते हैं, तो महामारी, वात-पित्त संबंधी बीमारियां होने की अाशंका रहती है। हलवाई की दुकान की भट्टी में जलती अाग के देखने का मतलब है कि घर में शुभ कार्य व उत्सव होगा। यज्ञ की अग्नि देखना बहुत शुभ व कल्याणकारी है। धर्म के मार्ग पर चलेंगे। लोगों की मदद करने में सुख अनुभव करेंगे। लेकिन सपने में धुअां देखना मानसिक कष्टों के अाने के समय का संकेत है। जिनसे नहीं बनती, वे अाप पर हावी रहेंगे।
प्रकृति के सपने
पहाड़ ः सपने में हरेभरे पहाड़ देखना तरक्की का सूचक है। निकट भविष्य में कोई बड़ी सफलता मिलनेवाली है। खुशियों अौर उल्लास का समय है।
इंद्रधनुष ः इसी तरह सपने में इंद्रधनुष नजर अाता है, तो इसका मतलब जिंदगी में कुछ बहुत हसीन होनेवाला है। मनचाहे व्यक्ति से प्रेम-रोमांस अौर शादी की संभावना है। जिंदगी में कोई बड़ा सुखद अौर सकारात्मक बदलाव अाएगा। यदि अाकाश में बादलों के बीच चमकता इंद्रधनुष नजर अाए, तो सफलता मिल कर रहेगी।
बादल ः सपने में रुई जैसे सफेद उड़ते बादलों को देखना अापको शीघ्र मिलनेवाली कामयाबी का इशारा है। धुअांदार बरसते बादलों को देखना यानी घर में खुशियों का अागमन होने को है। माता-पिता बनने की अास पूरी होने के अासार हैं। घर में भाभी, बहू या बहन के पांव भारी होने की खबर मिलेगी। अगर काले बादल दिखें, तो कोई संकट अानेवाला है।
बर्फ ः दंपती लंबे समय से वियोग की स्थिति में हैं अौर बर्फ से भरे रास्ते का सपना अाए, तो इंतजार खत्म होने का वक्त अा गया समिझए। तो सजिए-धजिए पिया मिलन की बेला निकट ही है।
बाग-बगीचा, हरियाली ः फुलवारी, बाग-बगीचा अौर हरीभरी पगडंडियां देखना अत्यंत शुभ है। खुशियां अापका रास्ता देख रही हैं। नौकरी मिलेगी, शादी होगी, घर में ललना खेलेगा, धन प्राप्त होगा। अगर अाम का पेड़ सपने में देखा है, तो संतान प्राप्ति हाेगी। इमली का पेड़ नजर अाए, तो मेडिकल रिपोर्ट्स अच्छी सेहत का पैगाम लाएंगी। इसी तरह यदि सपने में बरगद या कोई एेसा वृक्ष देखें, जिसकी जड़ें नजर अाएं, तो यह उम्र बढ़ने का संकेत भी है।
तारामंडल ः सपने में देखें कि अाप तारों से बिछे अासमान के नीचे सुकून से बैठे हैं, तो जानिए ईश्वर मेहरबान है, भाग्य मुस्करा रहा है। सुख, संपत्ति, वैभव, तरक्की, सौभाग्य अापकी प्रतीक्षा में हैं। लेकिन अगर अाप तारे गिन रहे हैं, तो यह अच्छा नहीं है, नयी परेशानियां अा सकती हैं।

dream-catcher-3


चंद्रमा ः सपने में चांद देखने का मतलब उन्नति, समाज में सम्मान अौर धन की प्राप्ति है। अापकी ख्वाहिशों की लॉटरी खुलेगी। अाकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे।
सपनों के अर्थ अच्छे भी अौर चिंता में डालनेवाले भी हैं। इनको बहुत गंभीरतापूर्वक ना लें। कई बार चिंता करते हुए सोने पर डरावने सपने अाते हैं, उनको ले कर तनाव में ना अा जाएं। वे तो मन में बनी धारणाअों के अक्स हैं। प्रतिबिंब मात्र प्रतिबिंब ही है, असलियत नहीं। अच्छे सपने नजर अाएं, तो खुश हो लें, उन्हें भविष्य का संकेत मान लें। अच्छे सपने ना अाएं, तो किसी चिंता, परेशानी या तनाव का परिणाम मान कर उसे भूल ही जाएं, तो अच्छा है। असली चीज है अापका खुद पर विश्वास, प्रयास अौर संघर्ष, जो सपनों को सच कर दिखाने का माद्दा रखते हैं।