Wednesday 23 September 2020 11:36 PM IST : By Neelam Sikand

अपने घर के इंटीरियर को सुंदर कैसे बनाएं

interior-6

दीवारों पर पेन्ट करने, फर्नीचर व डेकोरेटिव अाइटम्स रखने के मामले में कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए, तो घर ड्रीम होम से कम नहीं लगता।
- दीवारों का रंग घर के डेकोर में बहुत मायने रखता है। रंग घर के लुक, मूड अौर स्टाइल में बदलाव ला सकते हैं। रंगों की इस खािसयत के बारे में समझ अा जाए, तो इससे घर को क्लासिक, ट्रेिडशनल, मॉडर्न या मनचाहा कोई भी लुक िदया जा सकता है। साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को महसूस िकया जा सकता है।
- कमरे की दीवारों पर पेन्ट कराने से पहले ध्यान रखें िक उस कमरे मेें एक्टिविटीज क्या होती हैं। क्या उसमें हम िरलैक्स करते हैं या िफर खाना खाते हैं। कमरे में रखे फर्नीचर का दीवार के रंग से तालमेल भी सही होना चािहए।
- न्यूट्रल रंग जैसे बेज, ब्राउन, ग्रे अौर सफेद बहुत ही सुरक्षित रंग माने जाते हैं, लेिकन इनसे बोिरयत हो सकती है।
- हल्के पीले शेड्स िलविंग रूम अौर बेड रूम के लिए सही रहते हैं। चमकते सूरज की तरह ब्राइट पीले रंग से खुशी का अहसास तो होता है, पर इससे अांखों में अांसू अा सकते हैं।

interior-4


- नीले रंग कमरे में ठंडक का अहसास पैदा करते हैं। नीले रंग की झलक िलए गुलाबी रंग उत्तर िदशा की अोर बने कमरे में करें। हरा रंग मन को शांित देता है। इसे बाथरूम में करा सकते हैं। िलविंग रूम में हल्का गुलाबी रंग कराएं। 
- लिविंग रूम की बड़ी दीवार पर ग्रुप में फोटो फ्रेम लगाएं। इसमें ब्लैक एंड वाइट िपक्चर लगाएं। मॉडर्न अौर क्लािसक अंदाज िलविंग रूम की दीवार को रोचक बना देगा।
- दीवार पर बना खूबसूरत पैटर्न कमरे का पूरा लुक ही बदल देता है। दीवार पर शो पीस भी लगा सकते हैं। दीवार पर मॉडर्न बुक रैक लगा कर िलविंग रूम को अाकर्षक बना सकते हैं।
- अब लोग पौधों को घर के अंदर रखना पसंद कर रहे हैं। कमरे से नजर अानेवाली सीढ़ियों या कमरे की एक दीवार के पास गमले रखे जा रहे हैं। साज-सजावट के िलए िरसाइकलिंग अौर िरयूजिंग को खास महत्व िदया जा रहा है।
- दीवार अौर फर्श हल्के या न्यूट्रल रंग के हैं, तो सोफा गहरे व शोख रंग जैसे जामुनी, गुलाबी, लाल या हरे रंग का ले सकते हैं। दीवारों का रंग गहरा है, तो फर्नीचर हल्के रंग यानी सफेद या क्रीम रंग का लें। फर्नीचर के रंग का दीवारों अौर फर्श के रंग के साथ तालमेल बैठाएं।

interior-2


- प्लेन सोफा या कुशन कवर्स में बनारसी सिल्क के पैटर्न इस्तेमाल िकए जा सकते हैं। एथनिक फर्नीचर को सफेद रंग में पेंट करने से यह नया सा लगने लगता है अौर अाजकल ट्रेंड में भी है।
- फर्नीचर को रखने का एक तरीका होता है। फर्नीचर रखने का पहला िनयम यह है िक चलने के िलए बहुत मोड़ों से हो कर ना गुजरना पड़े।
- फर्नीचर रखने के बाद इतनी जगह बची रहनी चािहए िक दो लोग एक साथ खड़े हो सकें।
- छोटे फर्नीचर जैसे स्टूल अािद को ज्यादा एक्टिविटीवाली जगह पर नहीं रखना चािहए, वरना इनसे ठोकर लग सकती है।
- सीढ़ियों के अासपास की 3 फीट की जगह को खाली रखना चािहए।
- डाइनिंग टेबल को रखते समय ध्यान रखें िक कुर्सियों पर अगर कोई बैठा हो, तो िकतनी जगह िघरेगी। इसके िलए कम से कम 2 फीट की जगह रखें।
- लॉबी या िलविंग रूम में फर्नीचर इस तरह रखें िक उसे कमरे में ही इधर-उधर िखसकाया जा सके।
- वॉर्डरोब में स्लाइडिंग डोर नहीं है, तो इनके अासपास की जगह पर छोटा-मोटा स्टूल भी ना रखें। वॉर्डरोब का दरवाजा खुले रहने पर भी इनके अागे से अाने-जाने की जगह रहनी चािहए।

interior-1


- कमरा छोटा है, तो उसमें फर्नीचर भी छोटा ही लगाएं। बड़े फर्नीचर से ना सजाएं। बड़े कमरे में भी अधिक सामान रखा जाए, तो वह छोटा लग सकता है। जगह के िहसाब से फर्नीचर रखें।
- लििवंग रूम में रखे फर्नीचर की सेिटंग बदलने पर उसके नीचे रखे कारपेट में दबने के िनशान पड़ जाते हैं। इस िहस्से पर बर्फ के टुकड़े रखें अौर िफर वैक्यूम करके सुखा लें। कारपेट का दबा िहस्सा उभर कर ऊपर अा जाएगा।
- सोफा थ्री सीटर है, तो उस पर 3 कुशन लगाने के बजाय दोनों िकनारों पर कुशन रखें, क्योंकि किनारों पर ही ज्यादातर लोग बैठते हैं। इससे सोफे को साफ-सुथरा लुक मिलता है। चाहें, तो बीच की सीट को ले कर कुछ नए-नए प्रयोग कर सकते हे हैं। इसमें पहले दो बड़े कुशन, उस पर 2 टॉस िपलो यानी सामान्य कुशन अौर बीच में एक अन्य खास कुशन रख सकते हैं।

interior-3


- कंट्रास्ट रंगों के इस्तेमाल से कुशन सुंदर िदखेंगे। अासपास के कुशन सादे रंग के हैं, तो बीचवाले कुशन के िलए कलरफुल िडजाइन का प्रयोग कर सकते हैं।
- परदों के साथ-साथ ड्रेपरी रॉड्स भी घर की सजावट का अहम िहस्सा हैं। ड्रेपरी रॉड्स से परदों के साथ-साथ घर को भी नया लुक िदया जा सकता है। ये रॉड्स भी कई तरह की होती हैं।
- क्लािसक रॉड्स छोटी-बड़ी की जा सकती हैं। दो परदे एक साथ लगाने के िलए डबल रॉड खरीदना ठीक रहेगा। इसके दोनों तरफ के िसरों पर सजावटी अाकृितयां बनी होती हैं।
- रिटर्न रॉड्स यू शेप की रॉड्स होती हैं, िजन्हें दीवारों पर सीधे िफट िकया जाता है। परदे को इसके मुड़े हुए िहस्से के ऊपर लपेटा जाता है। इस रॉड को लगाने से धूप को कमरे में अाने से रोका जा सकता है। l   
- ट्रैक रॉड्स में अंदर की तरफ हुक होते हैं, जहां परदे को फंसा कर दीवार या सीिलंग पर िफट करवा सकते हैं।

interior-5


- टेंशन रॉड काफी सस्ती होती हैं। इन्हें िखड़की के फ्रेम के अंदर िफट करके हल्के फैिब्रक के परदे टांगें।
- मार्बल, लकड़ी अौर ब्रास अािद पर राजस्थानी मीनाकारी का काम होता है। मीनाकारीवाले सामान महंगे अौर सस्ते, दोनों तरह की रेंज में िमलते हैं। मीनाकारी के कामवाले हाथी, कमल, दीए अािद टेबल पर या िकसी खाली कोने में सजा सकते हैं। 
- मीनाकारीवाला पार्टिशन फर्नीचर अगर इस्तेमाल में ना अा रहा हो, तो उसे बैकरेस्ट बना कर कमरे को एथनिक लुक दे सकते हैं। बेहतरीन लाइटिंग व्यवस्था से इसकी खूबसूरती अौर भी बढ़ जाती है।