Tuesday 03 November 2020 04:48 PM IST : By Nisha Sinha

वास्तु के हिसाब से करें बेडसाइड टेबल की सजावट

bedside-table

बेडसाइड टेबल को सजाने के लिए अगर आप वास्तु का भी ध्यान रखें, तो घर में खुशहाली तो आएगी ही, मन भी शांत रहेगा।

- लंदन में रह रही फेंग शुई एक्सपर्ट प्रिया शेर के अनुसार मन को अगर शांति नहीं मिलेगी, तो यह भटक जाएगा। इसलिए बेडसाइड टेबल के ऊपर छोटी-छोटी चीजों का ढेर इकट्ठा ना होने दें। मोबाइल फोन जैसी बेहद जरूरी चीजों को टेबल के ऊपर के ड्रॉअर में रख दें।

- प्रिया शेर का यह भी मानना है कि बेडसाइड टेबल पर छोटे से पॉट में कम से कम एक गुलाबी या पर्पल ऑर्किड फ्लावर सजाएं। ऑर्किड रात को ऑक्सीजन रिलीज करता है, इसलिए यह अच्छा रहेगा। यह लव और हेल्थ एनर्जी को भी बनाए रखता है। इसे रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती, लेकिन सप्ताह में एक बार पानी जरूर दें।

- एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि बेडसाइड टेबल पर क्वॉर्ट्ज क्रिस्टल को रखने से भी पॉजिटिव एनर्जी आती है। यह आपकी सोच को स्पष्ट रखने में मदद करता है। दूसरे शब्दों में कहें, तो यह आपको उलझन से कोसों दूर रखता है, जिससे मन शांत रहता है।

- बेडसाइड टेबल को नाइट स्टैंड भी कहा जाता है। बेडसाइड टेबल छोटी है और इसके ऊपर लैंप रखा है, तो यह काफी जगह घेरेगा। किताबों, दवाइयों, टैब जैसी दूसरी जरूरी चीजों को दराजों में ही रखें। लैंप के साथ सुंदर सी छोटी डिजिटल अलार्म क्लॉक रखी जा सकती है। एक छोटे से फोटो फ्रेम में फैमिली फोटोग्राफ लगा कर रखें, रात को सोते समय और सुबह उठते समय इसे देख कर मन को सुकून महसूस होगा।

- बेडसाइड टेबल में कुछ जरूरी चीजों को जरूर जगह दें। ये रात के समय आपको कंफर्ट का अहसास कराएंगे। ऊपर के ड्रॉअर को कुछ छोटे बॉक्स से कई हिस्सों में बांट दें। इमरजेंसी के समय इस्तेमाल की जानेवाली टॉर्च, स्लिप आई मास्क, मॉइश्चराइजर, पेपर नैपकिन, रीडिंग ग्लास, फेवरेट नॉवल के लिए यह दराज सही रहेगी। छोटा सा बॉक्स भी रखें, जिसमें आप सोने से पहले ज्वेलरी उतार कर रख सकें।

- कई बार ढूंढ़ने पर भी समय पर जरूरत की चीज नहीं मिलती और बाकी चीजें बिखर जाती हैं। नोटबुक, पेन, पावरबैंक, कोस्टर को अपनी टेबल की नीचे की दराज में रखें। यहां पर अपना पर्स और घर की कुछ मुख्य चाबियां भी रख सकती हैं।

- घर में छोटे बच्चे हैं, तो ड्रॉअर में एक छोटी डिब्बी में कैंडीज और टॉफी जरूर रखें। कुल मिला कर अब आपकी साइड टेबल को कंप्लीट माना जाएगा।