मानसून में घर में मक्खियां, कॉकरोच, मच्छर, नजर अाने लगते हैं अौर बीमारी फैलाते हैं। घर को पेस्ट फ्री बनाने के तरीके

बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाने अौर गंदगी की वजह से मक्खियां, कॉकरोच, मच्छर, चूहे अािद घर पर धावा बोल देते हैं अौर बीमारी फैलाने का कारण बनते हैं। घर के कोनों, नालियों अौर िखड़कियों में से ये कीड़े-मकोड़े िनकलते नजर अाते हैं। वैसे सीलनदार बाथरूम अौर िकचन, कम इस्तेमाल में अानेवाली अंधेरी जगह, पैंट्री अौर अलमािरयां इनके रहने की जगह होती हैं। साफ-सुथरे घर में इनके होने के अासार कम होते हैं, तो भी क्यों ना इन्हें घर में अाने से रोकने के कुछ उपाय कर िलए जाएं।
मक्खियां ः ये कीटाणु अौर बैक्टीिरया को फैलाती हैं। कूड़े के ढेर पर बैठने के बाद घर में रखी खाने-पीने की चीजों पर बैठ जाती हैं अौर उन सब चीजों को दूषित कर देती हैं। घर में मक्खियां ना अाएं, इसके िलए घर से बाहर का िहस्सा दूर तक साफ रखें। वहां कूड़े के ढेर नहीं होने चािहए।
⇛ िकचन अौर डाइनिंग एरिया की सफाई का खासतौर से ध्यान रखें। खाना पकाते अौर खाते समय इसके कुछ अंश इधर-उधर िबखर जाते हैं अौर मक्खियों व कीड़ों-मकोड़ों के अाने का कारण बनते हैं। घर में रोज झाड़ू-पोंछा करें।
⇛ िकचन में ढक्कनदार कूड़े का िडब्बा रखें, िजससे मक्खियां उस पर ना िभनभिनाएं। कूड़े के िडब्बे काे समय-समय पर खाली करते रहें। जरूरी हो, तो िदन में 2 बार भी खाली कर सकती हैं।
⇛ बाजार में एेसे स्प्रे िमलते हैं, जो कॉकरोच अौर मक्खियों को मारने के काम अाते हैं। जहां पर मक्खियां ज्यादा अाती हैं, वहां पर इसे स्प्रे करें।
⇛ टायलेट सीट को खुला ना रखें। इंडियन स्टाइल की है, तो इसमें चूना डालें या स्प्रे करें।
चींटियां ः चीनी, अनाज के दानों अौर दूसरी खाने की चीजों पर चींटियां अाती हैं। िकचन अौर डाइनिंग एरिया के अासपास की जगह पर झाड़ू-पोंछा करें।
⇛ घर में पालतू कुत्ता है, तो हर बार खाना िखलाने के बाद उसकी प्लेट अच्छी तरह धाे कर रखें।
⇛ भंडार घर के बाहर, शेल्फ अौर अलमारियों के अंदर व दीवार के साथ-साथ व िजन कंटेनर्स में खाने की चीजें रखी हैं, उनके चारों अोर पेस्ट कंट्रोल चॉक से रेखा खींच दें। इससे चींटियां अौर कॉकरोच खाने की चीजों के नजदीक नहीं अाएंगे।
⇛ घर में मोटा काला कीड़ा नजर अाए, तो इसका मतलब है िक पाइप या छत में कहीं पर कोई लीकेज है। यह चींटा सीलनदार लकड़ी पर पनपता है। घर के अासपास पेड़ हैं, तो ध्यान रखें िक इसकी टहनियां दीवारों को ना छुएं।
कॉकरोच ः ये ज्यादातर रात के समय िनकलते हैं अौर घर की नािलयों में तेजी से पनपते हैं।

⇛ कॉकरोच को कागज की गंध पसंद अाती है। घर में अखबारों अौर मैगजीन के ढेर जमा ना होने दें। राशन की दुकान से अानेवाले कागज के िलफाफे, गत्ते के िडब्बे अािद स्टोर ना करें। ये सभी कॉकरोच के डेरा जमाने की जगह हो सकते हैं।
⇛ किचन को साफ-सुथरा रखें। इसमें अाटा, पास्ता व खाने-पीने का सामान खुला ना रखें। इन्हें एअरटाइट कंटेनर में बंद करके रखें।
⇛ डस्टबिन में खाली कैन, बोतलें अौर प्लास्टिक कंटेनर फेंकने से पहले एक बार पानी से धो लें। रात को सोने से पहले डस्टबिन खाली कर दें।
⇛ घर की नािलयों को साफ रखें। सप्ताह में एक बार इनमें गरम पानी बहाएं, िजससे नालियों में जमी िचकनाई बह जाए अौर कॉकरोच के िछपने की जगह ना बनें।
⇛ सफेद िवनेगर अौर पानी को समान अनुपात में िमला कर इस घोल से िसंक के नीचे के िहस्से, उपकरणों के अंदरूनी िहस्से को साफ करें।
⇛ साबुन के घोलवाली स्प्रे बॉटल हमेशा तैयार रखें। इन्हें कॉकरोच पर स्प्रे करने से वे मर जाते हैं।

⇛ घर में रखे पुराने खाली कॉफी के कैन या जार में बियर अौर ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े िमलाएं। इन टुकड़ों को कॉकरोच के िनकलनेवाले स्थान पर रखें। चाहें, तो बोरिक एसिड या बोरेक्स की छोटी गोलियां भी बना सकती हैं। इसके िलए 1/8 कप मीट, 1/8 कप िपसी चीनी, 1 कप बोरेक्स या बोिरक एसिड पाउडर अौर 1/2 कप अाटे को िमलाएं। इसमें पानी िमला कर गूंध लें अौर छोटी-छोटी गोलियां बना कर इन्हें कॉकरोच िनकलने के ठिकानों जैसे सिंक के नीचे, उपकरणों के पीछे, खाने-पीने के सामानवाले शेल्फ अािद जगहों पर रखें। इन गोलियों में रोज थोड़ा पानी िमलाएं, तािक इनमें से अानेवाली गंध बरकरार रहे। चाहें, तो इनकी जगह ताजी गोलियां भी बना कर रख सकती हैं। कॉकरोच मीट अौर पिसी चीनी की वजह से इन गोलियों की अोर अाकर्षित होते हैं, लेिकन इसमें िमलाए बोरेक्स की वजह से मर जाते हैं।
⇛ इस बात का ध्यान रखें िक बोरेक्स अौर बोरिक एसिड में अंतर है। बोिरक एसिड बहुत तेजी से अपना असर िदखाता है।
⇛ खिड़कियाें, दरवाजों, पानी के पाइप अौर इलेक्ट्रिकल केबल्स के बीच में अगर कोई खाली जगह हो तो उसे भरें, िजससे कॉकरोच घर में घुसने ना पाएं।
⇛ कमर्शियल एंटी कॉकरोच स्प्रे नािलयों अौर घर के कोनों पर करें। कॉकरोच को मारनेवाले जैल बेस्ड प्रोडक्ट्स दरारों में लगाएं, तािक अगर उनमें कॉकरोच के अंडे हैं, तो वे मर जाएं।
⇛ किचन में बने लकड़ी के शेल्फ की िनयमित रूप से सफाई करते रहें। इनमें दरारें हों, तो इन्हें भी वाॅर्निश या पेंट से सील करें।
⇛ फ्रिज में अमेिरकन कॉकरोच लग जाए, तो उसमें रखा सारा सामान िनकाल कर अच्छी तरह से साफ करें।
मच्छर ः ये िसर्फ काटते ही नहीं, बल्कि इनसे मलेिरया, डेंगू अौर िचकनगुिनया जैसी गंभीर बीमािरयां हो सकती हैं। घर के अासपास के गड्ढे, कूलर, ड्रम, गमले, पशु-पक्षियों के पानी बरतन अािद िजनमें पानी जमा हो, मच्छर के पनपने की जगह बन जाते हैं। बेहतर यही है िक इनमें पानी ना इकट्ठा होने दें। पानी की टंकी पूरी तरह ढक कर रखें। घर के दरवाजे, िखड़कियों पर जालियां लगवाएं, िंजससे मच्छर अंदर ना अा सकें। अगर बहुत जरूरी नहीं हो, तो इन्हें ना खोलें। मच्छर शाम अौर रात को रोशनी की अोर अाकर्षित होते हैं, जरूरत पड़ने पर ही कमरों में लाइट जलाएं।
⇛ सप्ताह में 2 बार घर के कोनों अौर िकनारों पर एंटी मॉस्किटो स्प्रे करें। स्प्रे करते समय नाक अौर मुंह को ढक कर रखें, तािक कोई एलर्जिक िरएक्शन ना होने पाएं।
⇛ रात को मच्छरदानी लगा कर सोएं। इंसेक्टिसाइड से ट्रीट की हुई मच्छरदानी है, तो अौर भी अच्छा है। इसे ई-कॉमर्स साइट्स से खरीद सकते हैं।
⇛ मच्छरों से बचने के िलए पूरी बाजू के कपड़े पहनें अौर कोशिश करें िक पैर पूरी तरह से कवर हों। पांव में मोजे पहन कर भी मच्छरों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
नेचुरल िरपेलेंट ः केमिकल मॉस्किटो िरपेलेंट के बजाय नेचुरल रिपेलेंट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छर भगाने के िलए नीम की पत्तियों, कपूर, तेजपत्ता, लौंग को घर पर जलाएं। तारपीन के तेल से भी मच्छर पास नहीं अाते।
⇛ अॉलअाउट की खाली रिफिल शीशी में नीम का तेल अौर कपूर डालें अौर िरफिल को मशीन में लगा कर स्विच अॉन कर दें। मच्छर नहीं अाएंगे। एक लीटर नीम के तेल में 100 ग्राम कपूर िमलाएं अौर घोल बना लें। इससे 25 िरफिल भर सकते हैं। चाहें, तो कपूर अौर नीम के तेल का दीपक भी जला सकते हैं।
⇛ मच्छर भगाने के िलए एक नीबू को बीच से अाधा काट लें अौर उसमें खूब सारे लौंग घुसा दें। इसे कमरे में रखें।
⇛ लेवेंडर अॉइल की 15-20 बूंदें, 3-4 चम्मच वनिला एसेंस अौर चौथाई कप नीबू रस िमला कर एक बोतल में रखें। इसे अच्छी तरह िमला कर शरीर पर लगाएं।
⇛ कई पौधों की खुशबू प्राकृतिक तरीके से मच्छर भगाने का काम करती है। मैरीगोल्ड, लेमनग्रास, लैवेंडर, लेमनबाम, तुलसी अौर नीम घर के अासपास लगाएं।