Thursday 24 September 2020 08:52 PM IST : By Nishtha Gandhi

मोटापा कम करना है तो रोज सुबह पीएं ये चीजें

क्या वजन कम करने के लिए अाप दिनभर का डाइट चार्ट फॉलो करती हैं? अगर कुछ चीजों को अाप अपने रोज सुबह के रुटीन में शामिल कर लें, तो अापका वजन तेजी से कम होने लगेगा।
अायुर्वेदिक डॉ. सौरभ सोनी के अनुसार, ‘‘अगर अायुर्वेद की बात करेंगे, तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अायुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है अौर इसी को अाधार बना कर किसी व्यक्ति को कुछ भी खाने-पीने की सलाह दी जाती है। जैसे नीबू पानी अामतौर पर हम गरमियों में पीने की सलाह देते हैं अौर वह भी गरम ना होकर सामान्य तापमान पर होना चाहिए। सुबह खाली पेट त्रिफला लेने से भी वजन तेजी से घटता है। 3 भाग अांवला, 2 भाग बहड़ अौर एक भाग हरड़ को मिला कर उसका चूर्ण बना लें। एक चम्मच त्रिफला को रातभर पानी में भिगो कर रख लें। सुबह इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी अाधा ना रह जाए। फिर इसे थोड़ा सा ठंडा करके खाली पेट पी लें।’’

morninn-habits-for-weightloss


- रोज सुबह खाली पेट अजवायन का पानी पिएं। इसके लिए एक बड़े कप पानी में एक चम्मच अजवायन डाल कर छोड़ दें। सुबह इस पानी को उबाल कर पी लें। चाहें, तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं। इससे पेट का फैट कम होता है।
- अजवायन का टेस्ट पसंद ना हो, तो एक-डेढ़ चम्मच जीरा रात को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी को तब तक उबालें, जब तक कि पानी अाधा ना रह जाए, फिर इसे छान कर पी लें। जीरे का पानी कब्ज दूर करता है अौर वॉटर रिटेंशन भी कम करता है।
- जिन महिलाअों को थायरॉइड की समस्या हो, वे एक चम्मच साबुत धनिए को हल्का सा कूट कर एक कप पानी में रातभर भिगो लें। सुबह इस पानी को उबाल कर पी लें। अगर रात को इसे भिगोना भूल गयी हैं, तो सुबह एक गिलास पानी लें अौर उसमें साबुत धनिया उबाल कर पानी अाधा कर लें। इसे छान कर पी लें। 
- लहसुन की 1-2 कलियां कूट कर गरम पानी के साथ निगलने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह वजन कम करने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है।
- खाली पेट गुनगुने पानी में नीबू या अांवले का रस अौर शहद मिला कर पीना भी फायदेमंद रहता है। इसमें थोड़ा सा चिया सीड्स का पाउडर भी डाल दें।
- लौकी को कद्दकस करके या मिक्सी में चला कर उसका जूस बना लें। इसे खाली पेट पीने से वजन घटने के साथ हाई बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
- खाली पेट अाधा गिलास पानी में एक चम्मच एपल साइडर विनेगर पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है, बैक्टीरिया मरते हैं अौर हार्ट प्रॉब्लम दूर होती है।
- घर में डिटॉक्स वॉटर बनाएं। इससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है। खीरा, नीबू का रस, पुदीने की पत्तियां अौर अदरक का टुकड़ा पानी में डाल कर रख लें। इसे सुबह खाली पेट अौर दिनभर भी पी सकती हैं।
- मिक्सी में टमाटर का जूस बनाएं। इसमें अाधे नीबू का रस अौर काला नमक मिला कर पिएं। इससे स्किन भी हेल्दी रहेगी।
- अगर इनमें से कुछ भी पीने का समय नहीं है, तो खाली पेट 2-3 गिलास गरम पानी पिएं। वजन भी घटेगा अौर टॉक्सिंस भी बाहर निकलेंगे।

morning-habits-2

- वॉटर रिटेंशन ही अापके मोटापे की वजह है, तो एक कप पानी में 1 चम्मच मेथीदाना भिगोएं। सुबह खाली पेट इस पानी को छान कर पी लें।
- सुबह बेड टी या 2-3 कप कॉफी पीने के बजाय ग्रीन टी पीने की अादत डालें। इसमें एंटी अॉक्सीडेंट्स होते हैं, कई रिसर्च में यह बात भी साबित हो चुकी है कि यह वेट लॉस में मदद करती है।
- खाली पेट चकोतरा या अन्ननास खाएं। सुबह नाश्ते में पपीता भी खा सकते हैं। इसके 1 घंटे बाद ही कुछ खाएं।
- सुबह का नाश्ता कभी ना छोड़ें। अगर अाप नाश्ते में फल नहीं खा सकतीं, तो नाश्ते में प्रोटीन लें, जैसे दलिया, अंडा या स्प्राउट्स, चने। परांठे खाना चाहती हैं, तो घी या मक्खन के बजाय दही के साथ खाएं। 
- एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय भी सुबह का ही माना जाता है। इससे वजन घटाने में ज्यादा मदद मिलती है। ब्रिटेन की बाथ युनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के अनुसार सुबह के नाश्ते से पहले एक्सरसाइज करनेवाले लोग ज्यादा फैट घटाने में कामयाब होते हैं। खाली पेट एक्सरसाइज डाइबिटीज को भी कंट्रोल करती है।