ब्रेकफास्ट में रोज क्या बनाएं, इसकी टेंशन खत्म करने के लिए यहां दी रेसिपीज ट्राई करें-
भुर्जी टोस्ट

सामग्री ः 5 अंडे, 2 प्याज, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, स्वादानुसार नमक व भुना जीरा अौर बटर।
विधि ः पैन में बटर गरम करें। इसमें प्याज भूनें। हरी मिर्च मिलाएं। फेंटे हुए अंडे डाल कर तेजी से चलाएं। ऊपर से नमक, हरा धनिया व भुना जीरा बुरकें। टोस्ट पर रख कर परोसें।
स्पिनच अॉमलेट

सामग्री ः 4 अंडे, 1 हरा प्याज बारीक कटा, 1/2 कप पालक बारीक कटी, नमक अौर तेल।
विधि ः तेल को छोड़ कर सभी चीजों को मिलाएं अौर खूब फेंटें। तैयार मिश्रण को पैन पर फैलाएं अौर उलट-पलट कर सेंक लें।
पंजाबी भरवां परांठे

पनीर का परांठा ः 30 ग्राम पनीर, 1 बड़ा प्याज बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, चुटकीभर हल्दी,
1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा, चुटकीभर चाट मसाला, नमक अौर मक्खन।
मिक्स वेज परांठा ः 2 बड़े चम्मच मटर उबली, 1 बड़ा चम्मच फ्रेंच बींस बारीक, 2 बड़े टुकड़े गोभी कसी हुई, 1 छोटी गाजर कसी हुई, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक अौर मक्खन।
अालू का परांठा ः 1 अालू उबला हुअा, 1 प्याज बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, चुटकीभर चाट मसाला पाउडर, नमक अौर बटर।
अाटे के लिए ः 700 ग्राम अाटा, पानी, नमक अौर तलने के लिए घी।
विधि ः अाटा, नमक अौर पानी एक साथ मिला कर गूंधें। सभी तरह की भरावन अलग-अलग मिक्स करके तैयार करें। अाटे से पेड़े तैयार करें अौर बेल कर इसमें अलग-अलग भरावन भरें अौर गोल बेल लें। नॉनस्टिक तवे पर तैयार परांठे घी लगा कर उलट-पलट कर सेंक लें। इसी तरह गोभी या मूली का परांठा भी बना सकती हैं।
गाजर उपमा

सामग्री ः 3-4 गाजर बारीक कटी, 3-4 बड़े चम्मच मटर, 1 कप सूजी भुनी हुई, 1 नीबू का रस, सूखी मिर्च, 1/4 छोटा चम्मच सरसों, थोड़े से करी पत्ते, नमक व तेल।
विधि ः पैन में गरम तेल में सूखी मिर्च, करी पत्ता व सरसों चटकाएं। मटर अौर गाजर फ्राई करें। सूजी अौर नमक मिलाएं। पानी डाल कर खिला-खिला होने तक पकाएं। इसमें भुने काजू भी डाल सकती हैं।
बीकानेरी परांठा

सामग्री ः 2 कप गुंधा अाटा, 1 कप चना दाल 5-6 घंटे तक भिगोयी अौर खिली-खिली उबली हुई, 3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा टुकड़ा अदरक कसा हुअा, चुटकीभर हींग, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 प्याज बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच ताजा पोदीना, 1 छोटा चम्मच अमचूर,
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक अौर तेल।
विधि ः पैन में तेल गरम करें। हींग, अदरक, हरी मिर्च डाल कर भूनें। धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमूचर व गरम मसाला मिलाएं। उबली चना दाल मिलाएं। कुछ देर भूनने के बाद अांच से उतारें। ठंडा करके इसे मैश करें। इसमें प्याज, हरा धनिया, पोदीना अौर नमक मिलाएं। अाटे की लोइयों में इसे भर कर बेलें। तवे पर उलट-पलट कर सेंक लें। दही के साथ परोसें।
मिक्स वेज अॉमलेट

सामग्री ः 4 अंडे, 2 प्याज बारीक कटे, 2 टमाटर बारीक कटे, 1/2 छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी, 1/4-1/4 छोटा चम्मच जीरा व हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च व तेल।
विधि ः तेल को छोड़ कर सभी सामग्री मिला कर फेंटें। पैन में तेल गरम करें। तैयार मिश्रण को पैन पर फैलाएं अौर उलट-पलट कर सेंक लें।
पालक उत्तपम

सामग्री ः 1 कप उड़द दाल, 1/2 कप पालक प्यूरी, 2 कप चावल, थोड़े से टमाटर के स्लाइस, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, स्वादानुसार नमक अौर तेल।
विधि ः दाल-चावल को रातभर भिगो कर पीस लें। 6-7 घंटे में खमीर उठ जाएगा। इसमें पालक प्यूरी अौर नमक मिलाएं। नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल डाल कर फैलाएं। तैयार मिश्रण कलछी से पैन में डाल कर फैलाएं। ऊपर से एक टमाटर स्लाइस रखें अौर हरी मिर्च बुरकें। उलट-पलट कर सेंक लें अौर नारियल-मूंगफली की चटनी के साथ परोसें।