Monday 28 June 2021 12:53 PM IST : By Ruby

जब घर में कोई सब्जी ना हो, तो बनाएं राजस्थानी गट्टे की सब्जी

gatte

सामग्रीः 2 कप बेसन, 2 चुटकी हींग, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच साबुत धनिया दरदरा, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और 3 बड़े चम्मच तेल और 2 बड़े चम्मच दही। 

मसाले के लिएः 1/2 कप प्याज, 1/2 छोटा लहसुन, 1/2 छोटा चम्मच अदरक, 1 कप दही, 2 बड़े चम्मच तेल, चुटकीभर हींग, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 3 लौंग, 1 टुकड़ा दालचीनी, 1 तेजपत्ता, 
1 सूखी लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला। 

विधिः गट्टे की सामग्री को मिक्स करें। थोड़ा सा पानी डाल कर गूंध लें और 10 मिनट तक यों ही रहने दें। एक बार फिर गूंध लें। इसे पूरी के आटे की तरह गूंधें। एक पतीले में पानी उबालने के लिए रखें। गुंधे बेसन के रोल बनाएं। इसे खौलते पानी में डालें। जब यह पक जाएगा, तो पानी पर तैरने लगेगा। इसे निकाल लें। ठंडा करके मोटा-मोटा काट लें। प्याज, लहसुन, अदरक का पेस्ट बनाएं। बड़ी कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें हींग, जीरा, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च चटकाएं। इसमें तैयार पेस्ट डालें और भूनें। दही को अच्छी तरह से फेंट कर डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हींग, गरम मसाला मिलाएं। कुछ देर भूनने के बाद गट्टे का उबला पानी डालें। नमक मिलाएं। कुछ देर बाद गट्टे डालें और 10 मिनट तक पकाएं। बाजरे की रोटी के साथ परोसें। आप चाहें, तो उबले गट्टों को काट कर डीप फ्राई भी कर सकती हैं।