Tuesday 09 April 2024 01:01 PM IST : By Ruby Mohanty

नवरात्रों के फास्ट में रहें एनर्जी से भरपूर ! तैयार करें कुछ एनर्जी ड्रिंक्स !

पाइनएपल पंच

189431837

सामग्री : 2 केले पके हुए, 1 स्लाइस अनन्नास, 8-10 काजू , 2 इलायची का पाउडर, 2 गिलास बटर मिल्क, 2 बड़े चम्मच शहद और 3-4 बादाम पानी में भिगोए हुए।

विधि: केले और अनन्नास मिक्सी में डालें और बटर मिल्क डालें। काजू और बादाम छील कर डालें। शहद मिला कर मिक्सी चला दें। सर्विंग डिश में डालें। बादाम की हवाइयों और दरदरे काजू से सजाएं।

नोटः आप चाहें तो इसमें भीगे अखरोट भी मिला सकती हैं, जरूरत हो तो थोड़ी चीनी भी मिलाएं।

बनाना बूस्टर

1154635135

सामग्री: 2 केले पके हुए, 8-10 बादाम पानी में भिगोए हुए, 2 इलायची पिसी हुई, 2 बड़े कप बटर मिल्क, 2 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर और चुटकीभर काली मिर्च।

विधि : केले को छील कर मिक्सी में डालें और बटर मिल्क डालें। बादाम को छील कर डालें। गुड़ पाउडर मिलाएं। काली मिर्च डालें। मिक्सी चलाएं। सर्विंग डिश में डालें। बादाम की हवाइयों से सजाएं।

नोटः आप चाहें तो इसमें भीगे हुए अखरोट भी मिला सकती हैं।

मेलन मैलोडी

281460173

सामग्री : 1/2 किलो तरबूज के पीसेज बीज निकाले हुए, 1 नीबू का रस, स्वादानुसार नमक या सेंधा नमक, 2 बड़े चम्मच चीनी।

विधि : तरबूज के टुकड़ों से बीज निकाल लें और छोटे पीसेज काटें। मिक्सी के जार में डालें। इसमें नमक, नीबू व चीनी एड करें और मिक्सी चला कर तरबूज का ड्रिंक तैयार कर लें। चाहें तो इसमें आइस डाल सकती हैं।

नोट : ड्रिंक को आकर्षक बनाने के लिए आइस ट्रे में पानी के साथ पुदीने की पत्तियां डाल कर जमाएं। इसे आप किसी भी ड्रिंक में खासतौर से तरबूज के ड्रिंक में डाल सकती हैं। चीनी की जगह शहद और एक छाेटा चम्मच चिया सीड्स या फलूदा सीड्स भी ड्रिंक में डाल सकती हैं।

रोज ड्रिक

1519898696

सामग्री : 2 देसी गुलाब की पंखुडि़यां,
1 बड़ा चम्मच रोज सीरप,1 मोटे छिलके वाला नीबू, 2 गिलास पानी/नारियल पानी, 2 बड़े चम्मच शहद और थोड़े से आइस क्यूब्स।

विधि : पानी/नारियल पानी में रोज सीरप और शहद मिलाएं। 2 बड़े चम्मच नीबू का रस मिलाएं। सर्विंग गिलास में डालें। नीबू के स्लाइस एड करें। ऊपर से गुलाब की पंखुडि़यां डालें। अब आइस क्यूब्स मिलाएं।

नोट  : गुलाब और नारियल पानी से शरीर को काफी ठंडक मिलती है और पेट की गड़बड़ी दूर होती है।

केसरी लस्सी

641407255

सामग्री : 1 कप दही, 1/2 गिलास पानी,1/4 छोटा चम्मच केसर, 2 बड़े चम्मच मिसरी,1 छोटी इलायची पिसी और चुटकीभर सेंधा नमक।

विधि : मिक्सी में दही, पानी, केसर, मिसरी, सेंधा नमक डाल कर चलाएं। अगर आपको डाइबिटीज या मोटापे जैसी कोई परेशानी नहीं हो, तो फिर आप मिसरी की जगह चीनी भी मिला सकती हैं।

नोट : दही की जगह आप बटर मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कूल कीवी

309902753

सामग्री : 2 कीवी, 2 स्लाइस अनन्नास, 1/4 छोटा चम्मच सेंधा नमक और 3 बड़े चम्मच शहद या 2 बड़े चम्मच चीनी और 2 गिलास पानी।

विधि : कीवी काे छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। अनन्नास के स्लाइस को क्यूब्स में काट लें। दोनों चीजों को मिक्सी में डालें। पानी, शहद और सेंधा नमक मिला कर मिक्सी चलाएं। सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से चाहें तो काली मिर्च पाउडर से सजाकर सर्व करें।

नेचुरल बेल जूस

1972820189

सामग्री : 1/2 बेल पका हुआ, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 2 गिलास पानी, 1 नीबू का रस, स्वादानुसार काली मिर्च और सेंधा नमक।

सजाने के लिए : थोड़ी सी गुलाब की पंखुडि़यां, पुदीना की पत्तियां और आइस क्यूब्स।

विधि : 2 गिलास पानी में बेल को कम से कम 1 घंटा भिगो कर रखें। हाथ से इसके रेशे और बीज निकाल कर छान लें। इसमें सेंधा नमक, चीनी, नीबू का रस और काली मिर्च मिलाएं। आइस क्यूब्स मिलाएं। सर्विंंग गिलास में डालें। ऊपर से पुदीना या गुलाब की पंखडि़यां सजाएं।

कोकोनट बनाना ड्रिक

249570739

सामग्री: 1/2 कच्चा नारियल, 1 पका केला, चुटकी भर इलायची पाउडर, 6-7 बादाम पानी में भिगोए हुए और 1 बड़ा चम्मच चीनी।

विधि : बादाम को छील लें। नारियल के खोल से नारियल के टुकड़े निकालें और इन्हें मिक्सी में डालें। इसमें 1/2 गिलास पानी डालें। एक बार फिर मिक्सी चलाएं। इसे छान लें और मिक्सी में दोबारा छने हुए नारियल दूध को डालें। इलायची पाउडर, केला और चीनी डाल कर मिक्सी चलाएं। सर्विंग गिलास में डालें। ऊपर से शहद मिलाएं और ठंडा करें।

नोट : बादाम के साथ-साथ आप इस ड्रिंक में सूरजमुखी और चिया सीड्स भी मिला सकती हैं।

एपल ऑरेंज ड्रिक

117490048

सामग्री : 1 सेब, 1 संतरा, 1 कप पानी, 1 टुकड़ा दालचीनी ( ऑप्शनल), 2 बड़े चम्मच शहद और चुटकीभर सेंधा नमक।

विधि : सेब छील लें और टुकड़ों में काट लें। संतरा छील लें। मिक्सी में सेब और संतरा डाल कर चलाएं। इसे छान लें। इसमें शहद मिलाएं और चुटकीभर दालचीनी पाउडर डालें।

नोट : अगर आप बॉडी डिटॉक्स करने के लिए ड्रिंक तैयार कर रही हैं, तो दालचीनी का पाउडर जरूर डालें।