Tuesday 24 May 2022 04:25 PM IST : By Ruby Mohanty

आज डिनर में बनाएं दही सोया चॉप और पनीर व ओट्स परांठा

cookery

चाहे वेट लॉस कर रहे हों, या फिर कुछ डिफरेंट खाने का मन हो, प्रोटीन व पौष्टिकता से भरपूर ये डिशेज डिनर में क्या बनाएं की समस्या दूर कर देंगी। स्वाद तो भरपूर मिलेगा ही, कैलोरी पर भी कंट्रोल रहेगा।

दही सोया चॉप 

soya-chops

सामग्री: 1/2 किलो सोया चॉप, 1/4 कप हंग कर्ड, 1 छोटा चम्मच लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, हल्दी, देगी मिर्च और स्वादानुसार नमक।

विधि: सोया चॉप में हंग कर्ड, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, गरम मसाला, हल्दी, देगी मिर्च और नमक मिलाएं। सोया चॉप वाइट हों, तो 2 बूंदें ऑरेंज फूड कलर की भी मिला सकती हैं।  15-20 मिनट तक मेरिनेट करें। बेंकिंग ट्रे पर चिकनाई लगाएं। इसे मीडियम हीट पर बेक करें। दही में मेरीनेट करने से सोया चॉप से गंध नहीं आएगी। 

पनीर व ओट्स परांठा 

parantha

सामग्री: 1 कप गेहूं का आटा, आटा गूंधने के लिए दूध, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच देसी घी।

भरावन की सामग्री: 1/2 कप ओट्स, 50 ग्राम पनीर, 1 छोटा चम्मच हरा लहसुन, हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट, 2-2 बड़े चम्मच पीली, हरी व लाल रंग की शिमला मिर्च बारीक कटी, 1/2 छोटा काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार।

विधि: आटे में नमक डाल कर दूध से मुलायम गूंधें। ऊपर से घी लगाएं और 20 मिनट तक ढक कर रख दें। ओट्स को सूखी कड़ाही में हल्का सा रोस्ट करें और ठंडा करके पाउडर बना लें। इसमें पनीर मैश करके सभी सामग्री मिलाएं। चाहें तो बहुत बारीक कटी शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं। परांठे के लायक लोई लें। बीच में भरावन अच्छी तरह भरें और बेल कर सेंक लें। पौष्टिक बढ़िया परांठा तैयार है। चाहें तो, आप इसमें कुछ इटैलियन हर्ब्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे थाइम, ऑरिगेनो या चिली फ्लेक्स।