Thursday 09 December 2021 04:37 PM IST : By Ruby Mohanty

सर्दियों का तोहफा नारियल और खजूर के लड्डू

nariyal

नारियल और खजूर के लड्डू पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वाद से भरपूर भी हैं। इन्हें बनाने की आसान रेसिपी खास आपके लिए पेश है। 

सामग्री: 250 ग्राम नारियल, 15 खजूर, 2 बड़े चम्मच देसी घी और 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर। 

विधि: सबसे पहले नारियल को कस लें या बारीक काट कर मिक्सी में पीस लें। इसी तरह खजूर को बारीक काट कर मिक्सी में पीस लें। कड़ाही गरम करें। इसमें नारियल भूनें। थोड़ा रंग बदल जाने पर इसे अांच से उतार कर प्लेट में निकाल लें। इसी कड़ाही में देसी घी गरम करें। इसमें खजूर डालें और 5 मिनट तक भूनें। इसमें नारियल मिक्स करें। इलायची पाउडर मिलाएं। एक मिनट के बाद गैस अॉफ कर दें। अब मिश्रण के ठंडा हो जाने के बाद हाथों से छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें।