Saturday 30 October 2021 04:46 PM IST : By Ruby Mohanty

डिफरेंट रेसिपी है अरबी मखाने का झोल

subzi

सामग्री: 250 ग्राम अरबी गोल कटी, 50 ग्राम मखाने, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, चुटकीभर हींग, 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/2-1/2 छोटा चम्मच हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, 2 छोटे चम्मच कसूरी मेथी, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक, 2 टमाटर पिसे हुए और तेल। 

विधि: अरबी को सुनहरा तल लें। इसी तेल में मखाने तल लें। दूसरे पैन में तेल गरम करें। अजवाइन व हींग चटकाएं, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, कसूरी मेथी डाल कर भूनें। पिसा टमाटर, अदरक का पेस्ट डाल कर 1 मिनट भूनें। नमक डालें। पानी डाल कर 1 मिनट उबालें, अरबी व मखाने डाल कर धीमी अांच पर 1 मिनट पकाएं। गरम मसाला डालें। हरा धनिया डाल कर परोसें।