Friday 04 June 2021 12:37 PM IST : By Ruby

मावा कुल्फी विद फ्रेश फ्रूट्स रेसिपी

mawa-kulfi

सामग्री: 3 बड़े चम्मच मावा, 1/2 लीटर फुलक्रीम दूध, 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 बड़े चम्मच चीनी, 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच बादाम और पिस्ते की हवाइयां। सजाने के लिए काजू, चेरी और कटे फल। 

विधिः दूध को उबालने के लिए रखें। कॉर्नफ्लोर पानी में घोल कर डालें। चीनी, बादाम, पिस्ता, मावा व इलायची पाउडर मिलाएं। गाढ़ा होने तक पकाएं। आंच से उतार कर ठंडा करें। कुल्फी के सांचे में डालें। 8 घंटे तक फ्रीजर में जमाएं। काजू, चेरी अौर कटे फलों से सजा कर परोसें।