Friday 09 July 2021 09:59 AM IST : By Beena Sharma

लौकी खा-खा कर बोर हो गए हों, तो लौकी से बनाएं यह टेस्टी डिश

lauki

सामग्री: 1 किलो लौकी छील कर कददूकस की हुई, 1 लीटर फुलक्रीम दूध, 150 ग्राम चीनी, 150 ग्राम मावा, 2 पिसी इलायची और थोड़े से मेवे।

विधि: कददूकस की हुई लौकी में फुलक्रीम दूध डालें। इसे भारी पेंदे के बरतन में पकाएं। बीच-बीच में चलाती रहें। गाढ़ा होने पर इसमें चीनी मिलाएं और मावा डाल कर अच्‍छी तरह भूनें। पिसी इलायची मिला कर सर्विंग डिश में निकालें। ऊपर से कटे मेवे डाल कर परोसें।