Thursday 16 June 2022 03:37 PM IST : By Neera Kumar

गर्मियों में बनाएं लाइट लंच कढ़ी-खिचड़ी

kadhi-khchdi

गर्मियों के लिए बेस्ट है हल्काफुल्का खाना। घर में कोई सब्जी ना हो, तो बनाएं कढ़ी खिचड़ी, जो खाने में टेस्टी है और पचाने में आसान। 

कढ़ी की सामग्रीः 3 कप छाछ या 1 कप दही, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 3 बड़े चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा, 2 चुटकी हींग, 1 सूखी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल।

खिचड़ी के लिएः 1/2 कप धुली मूंग की दाल, 1/2 कप चावल, 2 बड़े चम्मच कॉर्न, 1/4 छोटा चम्मच अदरक कसा हुआ, 2-3 हरी मिर्च, 1 तेजपत्ता, स्वादानुसार नमक और देसी घी। 

विधिः कढ़ी के लिए छाछ में बेसन मिलाएं। हल्दी, नमक व लाल मिर्च मिलाएं। आंच पर चढ़ाएं और अच्छी तरह से पकाएं। इसमें जीरा, हींग,सूखी मिर्च का तड़का लगाएं। खिचड़ी के लिए कुकर में घी गरम करें। सूखी मिर्च व हींग चटकाएं। अदरक व हरी मिर्च डाल कर भूनें। हल्दी व चावल मिलाएं। नमक व कॉर्न डालें और एक मिनट भून कर पानी डाल कर पकाएं। खिचड़ी को कढ़ी के साथ परोसें। दही अगर बहुत खट्टा हो जाए, तो कपड़े से छान कर इसे बरतन में रखें। इसमें थोड़ा सा दूध मिला कर फेंट लें। फिर इसे रायते या कर्ड राइस में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।