Tuesday 20 July 2021 04:27 PM IST : By Anu

बैंगन खोपरा और भरवां बाजरा रोटी

baingan-khopra-recipe

बैंगन के लिए सामग्री: 1/2 किलो छोटे बैंगन, 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, 2-3 साबुत लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा टुकड़ा अदरक कसा, 2 प्याज कसे हुए, 1 बड़ा चम्मच अमचूर, 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल कसा हुअा, 1 टुकड़ा दालचीनी, 2 छोटी इलायची, 2 लौंग, 1 छोटा चम्मच हल्दी, नमक व तेल। 

विधि: सभी सूखे मसाले कड़ाही में भून कर निकाल लें। एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें प्याज और अदरक डाल कर भूनें। प्याज, अदरक और सूखे भुने मसाले मिला कर पीस लें। बैंगन में चीरा लगाएं और गरम तेल में हल्का सा तल कर निकाल लें। मसाला पेस्ट डालें। नमक व हल्दी मिला कर भूनें। बैंगन डाल कर पकाएं।

बाजरे की रोटी के लिए सामग्री: 1 कप बाजरे का आटा गुंधा हुअा, 1/2 कप मूंग की दाल उबली हुई, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा टुकड़ा अदरक कसा हुअा, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, नमक और घी। 

विधि: गरम घी में जीरे का तड़का लगाएं। उबली दाल डालें। अदरक डाल कर भून लें। इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया व नमक मिलाएं। गुंधे आटे से पेड़े तैयार करें। प्रत्येक पेड़े में भरावन डालें और बेलें। धीमी आंच पर सेंक लें। देसी घी लगाएं।