Friday 26 August 2022 04:57 PM IST : By Ruby Mohanty

आलू से बनाएं टेस्टी पोटैटो बॉम्ब

potato-bomb

शाम के नाश्ते में आलू से बनाएं टेस्टी पोटैटो बॉम्ब। बच्चे बड़ों सभी को इतने पसंद आएंगे कि बाजार का नाश्ता भूल जाएंगे।

सामग्रीः 1 कप बेसन, 2 आलू, 2-3 बींस, 1 गाजर बारीक कटी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 प्याज बारीक कटा, थोड़े से करीपत्ते, 1/4 छोटा चम्मच सरसों, 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल। 

विधिः आलू को उबाल कर छील लें। बींस और गाजर मिलाएं। कड़ाही में सरसों, हरी मिर्च और करीपत्ता चटकाएं। प्याज को डाल कर भूनें। 1/4 छोटा चम्मच हल्दी डाल कर तुरंत आलू, बींस, गाजर डालें। नमक मिलाएं। कुछ देर मैश करते हुए भूनें और आंच से उतार लें। ठंडा करके इससे बॉल्स बनाएं। बेसन में नमक, बची हल्दी व पानी डाल कर घोल तैयार करें। इसमें बॉल्स डिप करके तेल में तल लें।