Monday 28 June 2021 01:13 PM IST : By Ruby

मूंग दाल का ढोकला

dhokla

सामग्री: 1 कप छिलके वाली मूंग दाल, 1/4 कप सूजी, 2 चुटकी हींग, 1/4 कप दही, 1 छोटा चम्मच लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर व स्वादानुसार नमक। 
तड़के के लिए: 1/2 छोटा चम्मच सरसों का तेल, थोड़े से करीपत्ते व 2-3 हरी मिर्च चिरी हुई। 
विधि: मूंग दाल को भिगो कर पेस्ट बनाएं। एक बार फिर इसमें दही, हल्दी, लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सूजी व नमक मिलाएं। बरतन पर चिकनाई लगाएं। मिश्रण में फ्रूट सॉल्ट मिला कर बरतन में डालें। इसे कम से कम 30 मिनट तक स्टीम में पकाएं। ऊपर से इस पर सरसों, करीपत्ता, तिल, हरी मिर्च का तड़का लगाएं।